धर्मपुर में खोला जाएगा जिला स्तरीय ग्रामीण प्रशिक्षण रोजगार संस्थान – पंचायतों में विकास की गति के लिए नई कार्य योजना पर काम – अनिरुद्ध सिंह

by
धर्मपुर (मंडी), 4 जनवरी। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने के लिए नई कार्ययोजना को लेकर काम कर रही है। इसमें विकास कार्यों में आ रही कठिनाइयों के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई पर फोकस किया गया है। वे आज (वीरवार) धर्मपुर विधान सभा क्षेत्र के सिद्धपुर में आयोजित पंचायतीराज सम्मेलन में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में पंचायतों के अधीन बहुत से निर्माण कार्य ऐसे हैं जो एफआरए की क्लीयरेंस न होने की वजह से रूके पड़े हैं। एफआरए नोटिफिकेशन की स्पष्टता के लिए अधिकारियों की एक कमेटी गठित की जा रही है, ताकि एफआरए के मामलों को आगे बढ़ाने के साथ विकास परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा किया जा सके।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने धर्मपुर में जिला स्तरीय ग्रामीण प्रशिक्षण रोजगार संस्थान खोलने की घोषणा की। यह संस्थान युवाओं को स्वरोजगार लगाने की तैयारी में मददगार होगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा धर्मपुर की सभी 58 पंचायतों में लाइब्रेरी खोली जाएंगी। इसके लिए पंचायत भवनों का जीर्णोद्धार और आवश्यकता अनुरूप नव निर्माण सुनिश्चित किया जाएगा। यह भी तय किया जाएगा हर पंचायत में सामुदायिक भवन बनें। पंचायत भवनों के निर्माण कार्य पूरा करने को एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने धर्मपुर विधान सभा क्षेत्र की 18 पिछडी पंचायतों के लिए 5 खेल मैदान बनाने की घोषणा भी की।
योजनाओं के क्रियान्वयन में अव्वल
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विकास के क्षेत्र मे निरंतरता के साथ केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं की शत प्रतिशत राशि को व्यय करने में में अव्वल रहा है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन एवं राशि व्यय करने में सभी विभागों एवं पंचायती राज प्रतिनिधियों का भरपूर सहयोग रहता है। उन्होंने सभी से विकास क्रम को तेज गति से आगे ले जाने में मिलकर काम करने का आह्वान किया।
मंत्री ने कहाकि पिछली भाजपा सरकार में धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए काफी बजट आया, लेकिन अफसोस की बात है कि की जमीनी स्तर में यह कार्य हुए नहीं दिखते ।
आपदा से उभर कर मजबूती से बढ़े आगे, नहीं मिला केंद्र सरकार से सहयोग
उन्होंने कहा कि बीते मानसून में प्रदेश के अन्य जिलों के मुकाबले कुल्लू तथा मंडी जिले में आपदा से ज्यादा नुकसान हुआ है। इसी कारण मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा राहत पैकेज जारी करते ही पहले दिन 70 करोड़ रुपये की राशि जिलाधीश मंडी को राहत कार्यों के लिए आवंटित की थी। इस भयंकर आपदा से हिमाचल प्रदेश में 9000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, लेकिन केन्द्र सरकार से प्रदेश को पर्याप्त मदद नहीं मिली।
अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि बीजेपी की पिछली सरकार 75000 करोड़ रुपये का ऋण छोड़ गई थी, वहीं कर्मचारियों को उनके देय भत्तों को देने में भी विफल रही। कर्मचारियों की 11 हजार करोड़ की देनदारियां पीछे छोड़ गई। हमारी सरकार ने शासन संभालते ही 11000 करोड़ रुपये के आर्थिक लाभ कर्मचारियों को दिए। मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रयास से अब व्यवस्था पटरी पर आ रही । प्रदेश में पर्यटन बढ़ा है। पर्यटकों को हिमाचल में आने का विश्वास हुआ है।
उन्होंने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऊर्जावान और दूरदर्शी विधायक धर्मपुर विस क्षेत्र की जनता के लिए दिनरात काम कर रहे हैं। यह विधायक के प्रयास हैं कि मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्र धर्मपुर में इस बार का पूर्ण राज्यत्व दिवस मनाने का फैसला लिया है।
मंत्री ने अधिकारियों को मनरेगा के तहत विभिन्न अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा करने के लिए मस्टरोल जारी करने को कहा। उन्होंने इस मौके पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याएं भी सुनीं।
विधायक चंद्रशेखर ने मंत्री का स्वागत किया तथा विकास परियोजनाओं की घोषणाओं के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने कहाकि आपदा में धर्मपुर विधानसभा क्षेत्रमें लोगों को भारी जान माल का नुकसान हुआ है। । मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सहयोग से क्षेत्र में जीवन को पटरी पर लाने में सफल रहे हैं। उन्होंने मंत्री के समक्ष विधान सभा क्षेत्र की विभिन्न मांगें रखीं तथा उनको पूरा करने का आग्रह किया । उन्होंने पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता प्रभाष राणा की आपदा के दौरान लोगों की मदद करते हुए साहसिक मृत्यु पर उनको वीरता पुरस्कार से सम्मानित करने की मांग रखी।
इस अवसर पर उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश चंद, पीओ डीआरडीए गोपी चंद पाठक,जिला पंचायत अधिकारी, वीडीओ डॉ विवेक गुलेरिया ,विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत हमारे खिलाफ युद्ध नहीं छेड़ेगा… डर गया पाकिस्तान, ट्रंप का नाम लेकर अब कह दी ये बात

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि वह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे पर भरोसा करता है कि भारत ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- स्वास्थ्य विभाग में 2,700 पदों को भरने की प्रक्रिया जारी

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय टास्क फोर्स की दो दिवसीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में देशभर के क्षय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र को SIR का नोटिस, मचा बवाल : चुनाव आयोग ने बता दी वजह

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची की SIR की प्रक्रिया के तहत सुनवाई हो रही है. सुनवाई को लेकर कई विवाद पैदा हुए हैं. क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद शमी से लेकर सांसद देव को सुनवाई के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 बच्चों की मां को हुआ लव : खुशी-खुशी किया फोन, कहा- जान सुनो. दौड़ा-दौड़ा आया आशिक

कहते हैं कि प्यार में कोई बंदिश नहीं होती. प्यार तो किसी भी उम्र में हो सकता है. उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से ऐसा ही एक मामला सामने आया है. यहां 5 बच्चों की...
Translate »
error: Content is protected !!