धर्मशाला में कांग्रेस का भ्रष्टाचार मॉडल बेनकाब : बिक्रम ठाकुर

by

पानी संकट, टूटी सड़कें और टेंडर माफिया से त्रस्त धर्मशाला : भाजपा

नगर निगम में लोकतंत्र ठप, जनता कांग्रेस से हिसाब लेने को तैयार : बिक्रम ठाकुर

एएम नाथ । धर्मशाला :  भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर ने धर्मशाला नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस सरकार और नगर निगम प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि धर्मशाला में कांग्रेस का कार्यकाल भ्रष्टाचार, अव्यवस्था, टेंडर माफिया और विकास कार्यों की विफलता का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित नगर निगम में जनता की समस्याओं को दरकिनार कर केवल राजनीतिक संरक्षण और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया गया।
बिक्रम ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पार्षद देवेंद्र सिंह जग्गी पर नगर निगम संपत्ति पट्टे पर देने में कथित घोटाले का मामला दर्ज हुआ, जिससे सरकारी खजाने को ₹1.4 करोड़ से अधिक नुकसान पहुंचाने के आरोप हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रशासन ने जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ाते हुए बिजली उपकर में बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा, जबकि शहर की मूलभूत समस्याएं जस की तस बनी रहीं।
उन्होंने कहा कि धर्मशाला बस स्टैंड परियोजना वर्षों से अधूरी पड़ी है और प्रशासनिक अक्षमता के कारण जनता को इसका लाभ नहीं मिल पाया। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि नगर निगम में “टेंडर माफिया” सक्रिय है और सीमित ठेकेदारों के माध्यम से अधिकांश कार्य नियंत्रित किए जा रहे हैं। उन्होंने कचरा संग्रहण वाहनों की निविदा प्रक्रिया और नगर निगम निधियों के दुरुपयोग पर भी सवाल उठाए।
बिक्रम ठाकुर ने कहा कि धर्मशाला में पेयजल संकट कांग्रेस सरकार की सबसे बड़ी विफलताओं में से एक है। गज खड्ड जल आपूर्ति योजना की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद शहर लंबे समय तक पानी संकट से जूझता रहा। वहीं मानसून के दौरान भूस्खलन, टूटी सड़कें और उखड़ी पाइपलाइनों ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दीं।
उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले करीब दो वर्षों से नगर निगम सदन की बैठक तक नहीं हुई, जिससे विकास कार्य और जनसमस्याएं लंबित पड़ी हैं। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि धर्मशाला की जनता अब भ्रष्टाचार, अव्यवस्था और झूठी राजनीति से तंग आ चुकी है और नगर निगम चुनावों में कांग्रेस को जवाब देने के लिए तैयार बैठी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चार करोड़ के गबन का मामला : सहकारी बैंक जांच सीबीआई से कराएगा , सहायक प्रबंधक ने फर्जी ऋण खाते खोलकर किया था गबन

एएम नाथ। सिरमौर : सिरमौर जिले की नौहराधार शाखा में हुए चार करोड़ के गबन की जांच राज्य सहकारी बैंक ने सीबीआई से करवाने का फैसला किया है। बैंक प्रबंधन ने जांच के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नादौन में सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद : 29-30 नवंबर को भोरंज और नादौन में सिक्योरिटी गार्ड के साक्षात्कार

हमीरपुर 22 नवंबर। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि बिलासपुर की निजी कंपनी एसआईएस इंडिया लिमिटेड 29 नवंबर को उपरोजगार कार्यालय भोरंज में और 30 नवंबर को उपरोजगार कार्यालय नादौन में सिक्योरिटी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतियोगिता में शामिल होंगी राज्य के सभी जिलों की टीमें : चंबा में होगी उपायुक्त कार्यालय कर्मचारियों की राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त कार्यालय कर्मचारियों की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन इस बार जिला चंबा में होने जा रहा है यह जानकारी उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आयोजन से संबंधित तैयारियों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आयोजित 76 मदों पर हुई चर्चा : जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा : जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी की अध्यक्षता में जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आज बचत भवन चंबा में आयोजित की गई जिसमें गत बैठक की समीक्षा की तथा आगामी...
Translate »
error: Content is protected !!