धर्मशाला में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और मनोरंजन केंद्र का मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया व एकीकृत आयुष अस्पताल का किया शिलान्यास

by
एएम नाथ। धर्मशाला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के धर्मशाला स्थित जिला आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर में निर्मित होने वाले 50 बिस्तरों की क्षमता वाले एकीकृत आयुष अस्पताल का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आयुष चिकित्सा पद्धतियों का समन्वय कर समग्र एवं एकीकृत स्वास्थ्य प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस नए अस्पताल के निर्माण से क्षेत्र में स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी तथा लोगों को आयुष चिकित्सा पद्धतियों से युक्त एकीकृत स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुगमता से उपलब्ध हो सकेंगी।May be an image of one or more people, temple and dais
इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने धर्मशाला के चरान में स्मार्ट सिटी लिमिटेड (डीएससीएल) द्वारा 7.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स एवं मनोरंजन केंद्र का लोकार्पण किया।
उन्होंने कहा कि इस सुविधा के शुरू होने से स्थानीय लोगों को ख़रीदारी, मनोरंजन तथा दैनिक उपयोग से जुड़ी अन्य आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी, जिससे उन्हें छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे लोगों के समय और धन दोनों की बचत होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस केंद्र के आरम्भ होने से क्षेत्र में लोगों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे आसपास के दुकानदारों एवं लघु उद्यमियों के लिए व्यापार एवं आय के नए अवसर सृजित होंगे और उन्हें प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।May be an image of temple, dais and text that says "सायिक भवन चरान धमंशाला काउ्द्शटन का उद्घाटन"
इस अवसर पर कृषि मंत्री चंद्र कुमार, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक किशोरी लाल, मलेंद्र राजन तथा कमलेश ठाकुर और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

देश वासियों के अंतरात्मा का गीत और हर क्रांतिकारी का जय घोष था वंदेमातरम् : जयराम ठाकुर

देश की विरासत को संजोने और जन-जन तक पहुंचाने का मिशन प्रधानमंत्री ने बनाया आजादी की लड़ाई को आवाज देने वाले वंदे मातरम का विरोध करना सबसे बड़ा अपराध एएम नाथ। शिमला :  देश...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

टास में जीत : भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन जीते , किस्मत ने भी दिया हर्ष महाजन का साथ : राज्यसभा के भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन और कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी को वोटिंग में मिले 34-34 वोट

एएम नाथ  । शिमला : हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सीट पर भाजपा के हर्ष महाजन लॉटरी में जीत गए हैं। विधानसभा में बहुमत के बावजूद कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी चुनाव हार गए। हर्ष...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

क्वांटम पेपर मिल सैला खुर्द द्वारा फैलाये जा रहे प्रदूषण का तीखा विरोध : पूर्व सांसद खन्ना की अध्यक्षता में सैला खुर्द संघर्ष कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मिला

होशियारपुर / सैला खुर्द , 27 जून  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना की अध्यक्षता में सैला खुर्द संघर्ष कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल  क्वांटम पेपर मिल सैला खुर्द द्वारा फैलाये जा रहे प्रदूषण के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्षा जल संग्रहण कार्यों के लिए तैयार की जाए मनरेगा सेल्फ : DC मुकेश रेपसवाल

थीम विषय नारी शक्ति से जल शक्ति के अनुरूप संरक्षण कार्यों में महिलाओं का लिया जाए सहयोग एएम नाथ। चंबा उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में कैच द रेन अभियान के अंतर्गत आज राष्ट्रीय...
Translate »
error: Content is protected !!