धर्मशाला में हुआ जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक का आयोजन : विभिन्न विभागों से सम्बन्धित नए व पुराने मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

by

एएम नाथ। धर्मशाला, 28 अगस्त। जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक का आयोजन आज बुधवार को धर्मशाला कॉलेज के प्रयास भवन में हुआ। बैठक का संचालन करते हुए परिषद के सचिव एवं जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार ने विभिन्न मुद्दों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। जिला पंचायत अधिकारी ने बताया कि जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल, अध्यक्ष रमेश बराड़, उपाध्यक्ष स्नेहलता परमार, जिला परिषद के अन्य सदस्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।
उन्होंने बताया कि बैठक में विभिन्न विभागों से सम्बन्धित नए व पुराने मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान परिषद के सदस्यों द्वारा उठाए गए प्रश्नों के विभागीय अधिकारियों द्वारा उत्तर दिये गये। उन्होंने बताया कि जिला परिषद सदस्यों ने अपनी समस्याओं को सदन पर रखा तथा इन पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि बैठक में अध्यक्ष ने अधिकारियों को अपने विभागों से सम्बन्धित मामलों को समयबद्ध निपटाने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को स्वच्छ, पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए पंचायती राज प्रणाली को आवश्यक शक्तियां प्रदान कर सुदृढ़़ बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में ग्राम पंचायतें अहम भूमिका निभाती हैं तथा सरकार द्वारा विकास कार्य के लिए स्वीकृत राशि को संम्बन्धित क्षेत्र में पंचायतें व समितियों के माध्यम से कार्यान्वित किया जाता है। इस दौरान 15वें वित्त आयोग की वर्ष 2023-24 की शैल्फ तैयार करने बारे चर्चा की गई। जिला पंचायत अधिकारी ने बताया कि जिला परिषद की विकासात्मक परियोजनाओं के लिए स्वीकृत 15वें वित्त आयोग का पैसा जल्द ही उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इस अवसर पर परिषद की उपाध्यक्ष स्नेह लता और अन्य सदस्यों ने भी बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों पर महत्वपूर्ण सुझाव रखे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भ्रष्टाचारियों को बचा रही सरकार – विमल नेगी के परिजनों का आरोप दुखद : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला, 15 अप्रैल । पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पॉवर कॉर्पोरेशन में हुए घोटाले और महाप्रबंधक विमल नेगी की...
हिमाचल प्रदेश

यूक्रेन में फंसे छात्रों की जानकारी सीएम हेल्पलाईन नंबर-1100 पर दें: डीसी राघव शर्मा

ऊना 26 फरवरी: उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि यूक्रेन में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए गए जिला ऊना के 29 छात्र व छात्राएं युद्ध के चलते फंसे है। राघव शर्मा ने...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

9 करोड़ 68 लाख रुपये की साइबर ठगी, दो गिरफ्तार : गैंग व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लोगों को देता था झांसा

पंचकुला :   पंचकुला साइबर थाना पुलिस ने 9 करोड़ 68 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।  डीसीपी पंचकुला हिमाद्री कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार सुशासन के लिए प्रतिबद्ध है और एचएएस अधिकारी इस दिशा में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते : सीएम सुख्खू

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रशासनिक सेवाएं (एचएएस) अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। इस प्रतिनिधिमंडल में वर्ष 2024 बैच के छह एचएएस परिवीक्षाधीन अधिकारी तथा...
Translate »
error: Content is protected !!