धर्मशाला शहर के स्ट्रीट वेंडर्स 11 फरवरी तक जमा करवाएं दस्तावेज

by
एएम नाथ। धर्मशाला, 04 फरवरी। धर्मशाला शहर में रेहड़ी फहड़ी एवं अन्य पथ विक्रेता 11 फरवरी 2025 तक किसी भी कार्यदिवस के दौरान अपना पुराना स्ट्रीट वेंडिंग कार्ड व अन्य दस्तावेज, राशन कार्ड की प्रति/सम्बन्धित वार्ड पार्षद/नगर निगम से प्रमाणित परिवार सूची, परिवार के सदस्य की 2 फोटो व आधार कार्ड की प्रति धर्मशाला स्मार्ट सिटी लिमिटेड के चीलगाड़ी स्थित कार्यालय में 10 से 5 बजे तक जमा जमा करवाना सुनिश्चित करें। यह जानकारी देते हुए आयुक्त नगर निगम जफर इकबाल ने बताया कि धर्मशाला नगर निगम द्वारा शहर के रेहड़ी फहड़ी वाले तथा अन्य पथ विक्रेताओं का सर्वेक्षण 16 जनवरी से आरंभ किया गया लेकिन लेकिन कई वेंडर्स द्वारा अभी तक दस्तावेज जमा नहीं करवाए गए हैं उन के लिए अंतिम अवसर दस्तावेज जमा करवाने के लिए दिया गया है।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त हल्का पटवारी/पार्षद/तहसीलदार से परिवार आय की रिपोर्ट तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, विधवा/विकलांग एवं एकल नारी इत्यादि श्रेणी से सम्बन्धित प्रमाण पत्र तथा शपथ पत्र या अन्डरटेकिंग देना सुनिश्चित करें।
नगर निगम आयुक्त ने बताया की 11 फरवरी 2025 के बाद किसी भी प्रकार के आवेदन को मान्यता नहीं दी जाएगी और सर्वे रिपोर्ट और वेंडर सूची टाउन वेंडिंग कमेटी/धर्मशाला में जमा करवा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यालय पात्र वेन्डरज की सूची सत्यापित करने के पश्चात पात्र पाए गए वेन्डरज को चयनित स्थानों का आबंटन पहचान पत्र टाउन वेन्डिग कमेटी/धर्मशाला नगर निगम द्वारा किया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

बम धमकी से हड़कंप….डीसी कार्यालय हमीरपुर खाली व पुलिस-बम निरोधक दस्ते जुटे – अभी तक नहीं मिला कोई संदिग्ध सामान

एएम नाथ। हमीरपुर :  डीसी कार्यालय हमीरपुर को बम से उड़ाने की धमकी ने प्रशासन और पुलिस को हाई अलर्ट पर ला दिया है। शुक्र वार को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा दी गई इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हादसा- बिलासपुर में HRTC बस की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत, मामला दर्ज

एएम नाथ। बिलासपुर : बिलासपुर बस अड्डा के समीप बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में HRTC बस की चपेट में आने से एक 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बनखंडी अरण्य वन्य प्राणी उद्यान के प्रथम चरण का कार्य दिसम्बर तक पूरा करने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वन विभाग को कांगड़ा जिले के उप-मंडल स्थित दुर्गेश अरण्य वन्य प्राणी उद्यान बनखंडी के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर राज्य स्तरीय...
Translate »
error: Content is protected !!