धान की खरीद को लेकर मंडियों में किए गए हैं सभी उपयुक्त प्रबंध: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब में धान की खरीद का सीज़न के मद्देनजर डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने मंडियों में किए जा रहे प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस बार जिले में लगभग 4,36,000 मीट्रिक टन धान की खरीद होने का अनुमान है और इसके लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली हैं।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए मंडियों में खरीद एजेंसियों के साथ-साथ आढ़तियों और मार्केट कमेटियों को ज़िम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। मंडियों में पीने के पानी, रोशनी, शौचालय, तिरपाल, और अन्य मूलभूत सुविधाओं का प्रबंध किया जा रहा है ताकि किसानों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो। इसके अतिरिक्त, धान की समयबद्ध लिफ्टिंग और भुगतान सुनिश्चित करने के लिए भी विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

उन्होंने जिले के किसानों से अपील की कि वे मंडियों में धान पूरी तरह सुखाकर ही लाएं ताकि नमी की वजह से खरीद प्रक्रिया में कोई बाधा न आए। सही ढंग से सुखाए गए धान की खरीद न केवल तेजी से हो सकेगी बल्कि किसानों को किसी भी तरह की असुविधा या देरी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिला प्रशासन किसानों के हितों की रक्षा और सुचारू खरीद प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी मेहनत का उचित मूल्य समय पर दिया जाएगा और मंडियों में पारदर्शिता व निष्पक्षता को सर्वोपरि रखा जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर का वार्षिक समारोह रहा यादगार : डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी मुख्य अतिथि के तौर पर हुए शामिल

गढ़शंकर। : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में स्कूल प्रिंसिपल सीमा रानी की अगुआई में स्कूल का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण...
article-image
पंजाब

फतेहगढ़ साहिब में बोलीं प्रियंका गांधीः कहा- भाजपा सरकार में लोगों के जीवन में कोई प्रगति नहीं हो रही

फतेहगढ़ साहिब। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने रविवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए पूछा कि यदि देश की अर्थव्यवस्था में तेजी से वृद्धि हो रही है तो लोगों के जीवन...
article-image
पंजाब

बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल बहुत जरूरी: सांसद मनीष तिवारी

खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित फिट इंडिया गेम्स में बतौर मुख्य मेहमान पहुंचे सांसद तिवारी रोपड़ : 27 जनवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है...
article-image
पंजाब

Dr. Daljit Ajnoha Honoured by

Hoshiarpur /2March /Buearu :  Eminent  personality Dr. Daljit Ajnoha was honoured in a special ceremony organized by the Batra Family. The event was a heartfelt occasion where Dr. Ajnoha was felicitated for his remarkable...
Translate »
error: Content is protected !!