धान की पराली को आग न लगाकर वातावरण को प्रदूषित होने से बचाएं किसान: ब्रम शंकर जिंपा

by

किसान मेले में किसानों को नई कृषि तकनीकों से करवाया परिचित, कैंप में अलग-अलग सैल्फ हैल्प ग्रुपों, विभागों की प्रदर्शनी स्टाल रहे आकर्षण का केंद्र
होशियारपुर : 13 अक्टूबर:
कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने किसानो को अपील करते हुए कहा कि वे धान की पराली को आग न लगाए ताकि वातावरण दूषित को दूषित होने से बचाया जा सके। वे आज पंजाब सरकार के कृषि विभाग की ओर से आत्मा स्कीम के अंतर्गत अलग-अलग कृषि तकनीकों के बारे में किसानों को नई तकनीके देने के उद्देेश्य से स्थानीय कृषि भवन में जिला स्तरीय किसान प्रशिक्षण कैंप के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर श्री सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर श्रीमती प्रवीन सैनी भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पराली को जलाने से रोकने के लिए पंजाब सरकार की ओर से गांवों में नोडल अधिकारी व उनकी सहायता के लिए कोआर्डिनेटर अधिकारी लगाए गए हैं जो कि किसानों को फसलों के अवशेषों को आग लगाने से होने वाले बुरे प्रभावों के बारे में जागरुक कर रहे हैं और इस संंबंधी किसानों को साहित्य, गांवों के धार्मिक स्थानों पर मुनियादी व गांवों के स्कूलों में जागरुकता रैलियों के माध्यम से प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि धान की फसल सरकार की ओर से खरीदने के सारे प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं व इस फसल की अदायगी समय पर की जाएगी। इस कैंप में उन्होंने जिले के अलग-अलग ब्लाकों के पराली को आग न लगाने वाले 10 किसानों को सम्मानित किया।
कैंप को संबोधित करते हुए मुख्य कृषि अधिकारी श्री गुरदेव सिंह ने कृषि विभाग की गतिविधियों के बारे में प्रकाश डाला व किसानों को अपील कि वे फसलों के अवशेषों के योग्य प्रबंधन करने में कृषि व किसान कल्याण विभाग की ओर से मुहैया करवाई गई खेती मशीनों का पूरा लाभ उठाने व किसान भूमि परीक्षण के आधार पर प्राप्त किए भूूमि स्वास्थ्य कार्ड अनुसार ही खादों का प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि किसानों को इस वर्ष गेहूं का बीज 1000 रुपए प्रति क्विंटल सब्सिडी के हिसाब से मुहैया करवाया जाएगा। इस लिए किसान भाई 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक प्रार्थना पत्र संबंधित ब्लाक कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
कैंप को संबोधित करते हुए मुख्य कृषि अधिकारी ने कहा कि कृषि इनपुट की क्वालिटी किसानों तक पहुंचाने के लिए इन इनपुट्स के समय-समय पर विभाग की ओर से सैंपल भरे जाते हैं। उन्होंने किसानों को अपील करते हुए कहा कि आज के कृषि युग में किसानों को ग्रुपों, सोसायटियां बना कर खेती करनी चाहिए ताकि फालतू खर्चों के बोझ से बचा जा सके। कैंप के दौरान आम आदमी पार्टी के जिला सचिव श्री जसपाल सिंह चेची के अलावा जिले के समूह कृषि अधिकारी व कर्मचारी, कृषि विज्ञान केंद्र से डा. मनिंदर सिंह बैंस व उनकी टीम के साथ-साथ जिले के अलग-अलग गांवों से भारी गिनती में किसानों ने शमूलियत की। कैंप में अलग-अलग सैल्फ हैल्प ग्रुपों, विभागों की प्रदर्शनी स्टाल भी लगाए गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दोस्त की हत्या का बदला लेने आया था, मौके पर पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य को पकड़ा, हथियार बरामद

पटियाला : कोतवाली पटियाला इलाके में पुलिस टीम ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। न्यू मालवा कॉलोनी पटियाला के रहने वाले रोहित उर्फ चीकू नामक गैंगस्टर को इंस्पेक्टर हरजिंदर...
article-image
पंजाब

हेरोइन के साथ पकड़ा गया सिपाही : श्रीनगर में तैनात है लुधियाना का बिक्रमजीत

श्रीनगर में पाकिस्तान सीमा पर तैनात सेना के सिपाही बिक्रमजीत सिंह निवासी गांव भनोहड़ को जिला लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने 255 ग्राम हेरोइन (चिट्टे) के साथ गिरफ्तार किया है। सेना के सिपाही की नशा...
article-image
पंजाब

इस दिन शपथ ले सकते हैं सांसद अमृतपाल : अमृतपाल की पैरोल के लिए अमृतसर के जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष याचिका दायर

पंजाब सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर कहा है कि खालिस्तान समर्थक अमृतपाल को सांसद पद की शपथ लेने के लिए पैरोल दी जानी चाहिए।  यूएपीए के तहत गुवाहाटी जेल में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

संजौली मस्जिद का अवैध हिस्सा गिराने का काम शुरू : सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी यह प्रतिक्रिया

संजौली मस्जिद समिति ने नगर निगम शिमला के न्यायालय के आदेश के बाद बड़ा कदम उठाया है। समिति ने मस्जिद में बनें ‘अवैध’ हिस्से को गिराने की प्रक्रिया शुरू कर दी हैं। अध्यक्ष लकी...
Translate »
error: Content is protected !!