धारकंडी क्षेत्र के सड़क नेटवर्क को सुदृढ़ करने पर खर्च होंगे 7.5 करोड़ रुपये: केवल सिंह पठानिया

by
एएम नाथ। धर्मशाला, 29 अक्तूबर: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धारकंडी क्षेत्र में सड़क नेटवर्क को सुदृढ़ करने के लिए बड़े स्तर पर कार्य प्रारंभ किए जा रहे हैं। इन कार्यों से न केवल ग्रामीण संपर्क मार्गों की स्थिति में सुधार होगा बल्कि क्षेत्र के लोगों के लिए सुगम यातायात की सुविधा भी सुनिश्चित होगी। यह विचार शाहपुर के विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सोमवार को ग्राम दयारा तक 1.3 किलोमीटर लंबी लिंक सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास के अवसर पर व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि इस सड़क निर्माण पर 40 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह सड़क स्थानीय ग्रामीणों को मुख्य मार्ग से जोड़ने में सहायक होगी। विधायक केवल सिंह पठानिया ने इस अवसर पर कहा कि धारकंडी क्षेत्र में सड़कों के निर्माण एवं रखरखाव के लिए कुल 7.5 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृृत की गई है। इस राशि से क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में सड़कें पक्की की जा रही हैं, लिंक रोड का विस्तार हो रहा है तथा भूस्खलन प्रभावित हिस्सों को मजबूत किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गांवों तक बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध करवाना है, ताकि ग्रामीणों को स्वास्थ्य, शिक्षा और बाजार जैसी बुनियादी सेवाओं तक सुगम पहुंच मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए और उन्हें निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए।
विधायक पठानिया ने कहा कि राज्य सरकार विकास के प्रत्येक क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में बुनियादी ढांचे के विकास को नई गति मिल रही है और शाहपुर विधानसभा क्षेत्र इसका एक सशक्त उदाहरण बन रहा है।
इसके अलावा पठानिया ने घेरा मार्ग पर सड़क के डंगे निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया, जिस पर 8 लाख रुपये की राशि व्यय की जाएगी। यह कार्य बरसात के मौसम में भूस्खलन रोकने और सड़क की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी धर्मशाला मोहित रतन, आर.एम. साहिल कपूर, डी.एफ.ओ. दिनेश शर्मा, बी.डी.ओ. रैत कमलजीत गुप्ता, अधिशासी अभियंता अंकित सूद तथा जिला परिषद सदस्य रितिका शर्मा सहित विभागीय अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नि-क्षय मित्र योजना को बढ़ावा देने पर जोर : टी.बी मुक्त ऊना बनाने में बनें सहयोगी : जतिन लाल

रोहित भदसाली।  ऊना, 18 सितंबर. उपायुक्त जतिन लाल ने जिलावासियों से टी.बी मुक्त ऊना बनाने में सक्रिय सहयोगी बनने की अपील की है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे नि-क्षय मित्र बनकर टी.बी...
हिमाचल प्रदेश

मेन रोड़ से शिव मंदिर चैक चिंतपूर्णी रोड़ रहेगा बंद 11 से 19 जून तक

ऊना, 9 जून – जिला दंडाधिकारी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने आदेश जारी करते हुए बताया कि मेन रोड़ से शिव मंदिर चैक चिंतपूर्णी रोड़ 11 जून की मध्य रात्रि से लेकर 19 जून...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला मैनुअल स्कैवेंजर सतर्कता समिति की बैठक आयोजित: DC चंबा मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

एम नाथ। चंबा 20 फरवरी ; उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज  जिला में मैनुअल स्कैवेंजर (हाथ से मैला उठाने) अधिनियम 2013 के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक का आयोजन उपायुक्त...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राघव चड्ढा के बगावती तेवर पर भगवंत मान का बड़ा खुलासा….खोल दिया पूरा कच्चा-चिट्ठा

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के भीतर जारी घमासान अब एक नए और बेहद गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। राज्यसभा में पार्टी के उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने...
Translate »
error: Content is protected !!