धारकंडी क्षेत्र में सड़कों पर व्यय किए जा रहे 64 करोड़ : केवल सिंह पठानिया

by

पठानिया ने कहा…..कम वोल्टेज समस्या के समाधान हेतु 5.84 करोड़ से 33 केवी विद्युत सब-स्टेशन स्थापित

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दरीणी के वार्षिकोत्सव में मुख्यातिथि के रूप में की शिरकत

एएम नाथ। शाहपुर :  विद्यार्थी जीवन जीवन की आधारशिला होता है। इस दौरान अर्जित किए गए संस्कार और ज्ञान जीवनभर मार्गदर्शन करते हैं। विद्यार्थी जीवन केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण काल होता है। यदि इस समय का सदुपयोग किया जाए तो न केवल व्यक्तिगत बल्कि समाज और राष्ट्र का भविष्य भी उज्ज्वल बनाया जा सकता है।


यह विचार शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज धारकंडी क्षेत्र स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दरीणी के वार्षिकोत्सव समारोह में मुख्यातिथि के रूप में संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा से बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है। विद्यार्थी अपने अध्यापकों द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण कर जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लें।
उपमुख्य सचेतक ने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रदेश भर में नशे के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें आम जनता का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आग्रह किया कि नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस प्रशासन को दें तथा बच्चों को इस सामाजिक बुराई से दूर रखें।
उन्होंने कहा कि विद्यालयों के वार्षिकोत्सव शिक्षा प्रक्रिया का अभिन्न अंग होते हैं, जिनसे अभिभावकों को वर्षभर बच्चों की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त होती है।
केवल सिंह पठानिया ने बताया कि धारकंडी क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर हैं, जिन्हें शीघ्र पूर्ण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा क्षेत्र में लगभग 64 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य क्रियान्वित किए जा रहे हैं, जबकि जल शक्ति विभाग द्वारा इस पंचायत में पिछले तीन वर्षों में 43.23 लाख रुपये विभिन्न योजनाओं पर व्यय किए गए हैं।
उन्होंने जानकारी दी कि क्षेत्र में 5.84 करोड़ रुपये की लागत से 33/11 केवी विद्युत सब-स्टेशन स्थापित किया गया है, जिससे लगभग 3500 परिवारों को कम वोल्टेज की समस्या से राहत मिली है और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हुई है।


इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि विद्यालय स्टेज का निर्माण कार्य 31 जनवरी 2026 तक पूर्ण किया जाए। साथ ही उन्होंने बताया की कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दरीणी में शीघ्र सीबीएसई पाठ्यक्रम आरंभ किया जाएगा।
उन्होंने यह भी घोषणा की कि तल माता मंदिर मार्ग पर एंटी-स्किड टाइलें बिछाने का खर्च वह स्वयं वहन करेंगे तथा तल माता पातका में भव्य प्रवेश द्वार (गेट) का निर्माण करवाया जाएगा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र शर्मा ने मुख्यातिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया तथा विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में रिडकुमार कॉलेज के प्रधानाचार्य युवराज, अधीक्षण अभियंता विद्युत अमन चौधरी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग नीरज जसवाल, सहायक अभियंता जल शक्ति रज्जाक मोहम्मद, सहायक अभियंता विद्युत विक्रम शर्मा, एसडीओ लोक निर्माण नितेश,बीडीओ रैत कमलजीत, जिला परिषद सदस्य रितिका शर्मा, प्रधानाचार्य अनिल जरयाल, वचन सिंह, रेंज ऑफिसर सुमित शर्मा,उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय कुमार,बीडीसी सदस्य रचना और सुमन, उपप्रधान राजेंद्र शर्मा,शशी शर्मा,केवल गौरा,प्रताप जरियाल,सुरेन्द्र महाजन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नए घर में हुए शिफ्ट – अरविंद केजरीवाल ने परिवार के साथ छोड़ा दिल्ली का सीएम आवास

दिल्ली :  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अपना सरकारी आवास खाली कर दिया। वह सिविल लाइंस स्थित 6, फ्लैगस्टाफ रोड के सीएम आवास...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गरीव परिवार के तीनों सदस्य बीमार कमाने वाला कोई नहीं, समाज सेवी लोगो दुारा दी सहायता राशि चोर ले उड़े

गढ़शंकर। गांव डल्लेवाल में गरीब परिवार के तीनों बीमार सदस्यों और कमाने वाला कोई नहीं तो इलाज करवाने के लिए समाज सेवी लोगो दुारा दी सहायता के लिए दी राशि अज्ञात चोरों ने रात...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूलों को पानी उबालकर इस्तेमाल करने के DC अनुपम कश्यप ने दिए निर्देश …मिड डे मील में ताजी खाद्य सामग्री का हो इस्तेमाल – उपायुक्त

एएम नाथ। शिमला : खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक आज उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई।  उपायुक्त ने निर्देश दिए कि स्कूलों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में कुल्फी बना देने वाली ठंड : पारा -10.8°C तक पहुंचा, कोहरे का येलो अलर्ट ….ताबो में टूटा रिकॉर्ड, 22 शहरों में 5 डिग्री से नीचे पारा

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश इस समय भीषण शीतलहर की चपेट में है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक हाड़ कंपाने वाली ठंड ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति...
Translate »
error: Content is protected !!