धार्मिक तथा सामजिक सोच के मालिक थे जगमोहन खन्ना : अविनाश राय खन्ना

by

खन्ना परिवार ने बाबा औगढ़ चेरिटेबल ट्रस्ट जैजों के अध्यक्ष जगमोहन खन्ना के निधन पर किया शोक व्यक्त
भाजपा के पूर्व सांसद व बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना व उनकी धर्मपत्नी मीनाक्षी खन्ना व उनके सुपुत्र पियूष खन्ना ने बाबा औगढ़ ट्रस्ट के अध्यक्ष जगमोहन खन्ना के निधन पर उनके निवास स्थान जाकर शोक व्यक्त किया। इस मौके खन्ना ने कहा कि जगमोहन खन्ना धार्मिक एवं सामाजिक सोच के मालिक थे। उन्होंने बाबा औगढ़ चेरिटेबल ट्रस्ट में अपना अध्यक्ष पद का दायित्व बाखूबी निभाया है और जनकल्याण के कार्यों में वे सदैव आगे रहते थे। खन्ना परिवार ने स्वर्गीय जगमोहन खन्ना के परिजनों के साथ अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वे सदैव उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय जगमोहन खन्ना द्वारा समाज को दी गयी सेवाओं के लिए उन्हें सदैव याद रखा जायेगा। इस मौके अविनाश राय खन्ना, उनकी धर्मपत्नी मीनाक्षी खन्ना, सुपुत्र पियूष खन्ना ने स्वर्गीय जगमोहन खन्ना की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गिरफ्तार, आरोपी सैमी धीमान 5 साल से था फरार : सरकार को जीएसटी राजस्व में लगभग 25 करोड़ रुपये का भारी वित्तीय नुकसान पहुंचाया

चंडीगढ़: पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर फर्जी बिल और कंपनियों का GST राजस्व में सरकारी राजकोष को नुकसान पहुंचाने का आरोप...
article-image
पंजाब

युद्ध नशों विरुद्ध मुहिम के अंतर्गत सब डिविजन गढ़शंकर में जायदाद फ्रीज करने की पहली कार्यवाही : डीएसपी जसप्रीत सिंह

अब तक गढ़शंकर सब-डिवीजन से पुलिस की ओर से 52 युवकों को अलग-अलग नशा मुक्ति केंद्रों में भेजा जा चुका : डीएसपी जसप्रीत सिंह होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पुलिस थाना माहिलपुर में डीएसपी गढ़शंकर जसप्रीत...
article-image
पंजाब

गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ढोलबाहा में ग्रीष्मकालीन शिविर: ज्ञान, कला और मनोरंजन का आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : इन दिनों ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन बड़े उत्साह और जोश के साथ किया जा रहा है। यह शिविर विद्यार्थियों को गर्मी की छुट्टियों में रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सीखने का...
Translate »
error: Content is protected !!