ध्याणा ताइं कोई भाजपा-कांग्रेस नी, सारे मेरे मायके आले : कमलेश ठाकुर

by
देहरा में होगा मुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायक का कार्यालय,   कांग्रेस उम्मीदवार ने नौ नुक्कड़ सभाएं कर मांगा लोगों से समर्थन
एएम नाथ। देहरा :   कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने प्रचार को और धार देते हुए बुधवार को विधानसभा क्षेत्र में नौ नुक्कड़ सभाएं की। ढलियारा, बीहण और घियोरी में कमलेश ठाकुर ने कहा कि ध्याणा ताइं देहरे च कोई भाजपा-कांग्रेस नी है, सारे मेरे मायके आले हन। भाजपा वाले लोगों को गुमराह कर रहे हैं कि चुनाव बाद मैडम नहीं मिलेगी। मैं विरोधियों को कहना चाहती हूं कि अफवाहें न फैलाएं देहरा में मुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायक का कार्यालय खुलेगा।
जिसमें मुख्यमंत्री व विधायक का सरकारी व निजी स्टाफ बैठेगा। चुनाव बाद मैं घर-घर जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करूंगी। जिस क्षेत्र में भी अभी चुनाव प्रचार किया है लोगों ने अपनी समस्याएं बताई हैं। लोगों ने पूर्व विधायक होशियार सिंह के कारण देहरा में उपेक्षा का दंश झेला है। 15 महीने में ही पूर्व विधायक ने लोगों को धोखा दे दिया।
उन्होंने कहा कि लोगों के विकास कार्य नहीं हुए, आप मुझे जिताकर विधानसभा भेजिए छह महीने में देहरा की सूरत बदल दी जाएगी।
मैंने क्षेत्र की कुछ सड़कों की स्थिति भी देखी, जिनकी हालत ऐसी है कि भारी बारिश होने पर कई घरों को खतरा हो सकता है। मैंने भगवान से यही विनती की है कि पिछले साल की तरह इस बार प्राकृतिक आपदा न आए। पूर्व विधायक ने विकास में बहुत ही लापरवाही बरती है।
 ऐसे विकास के बारे में क्या कहना। मेरा देहरा की जनता से वादा है कि क्षेत्र में सुनियोजित विकास होगा। लोगों से कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा।
 कमलेश ने कहा कि देहरा की ध्याण के नाते मैं सभी मायके वालों को दस जुलाई का निमंत्रण देने आई हूं। सभी ने अधिक से अधिक संख्या में वोट डालने हैं, जो लोग घर से बाहर हैं उन्हें भी वोट डालने के लिए बुलाना है। मुझे वोट के रूप में शगुन डालना ताकि ससुराल में बहु का पूरा मान रहे और मायके वालों का मान सम्मान बढ़े। ध्याण को मायके की बहुत पीड़ा होती है इसलिए विकास के मामले में कोई कमी नहीं रहेगी। नादौन के समान विकास देहरा और कांगड़ा जिला में कराने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।
 कमलेश ने कहा कि देहरा के लोगों के साथ पूर्व विधायक ने जो विश्वासघात किया है, उसे याद रखें। 14 महीने पहले हुए एपिसोड के बारे में मैं ज्यादा कुछ नहीं कहूंगी, जनता जानती है कि आजाद विधायक इस्तीफा देकर दोबारा क्यों चुनाव लड़ रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि देहरा की जनता मुझे अपना आशीर्वाद देगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने जिला बिलासपुर को दी 8 करोड़ रुपये की सौगात : केंद्र से विशेष राहत पैकेज की अब धुंधलाती जा रही उम्मीद: सीएम

बिलासपुर ; मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बिलासपुर जिला को 8 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं की सौगातें दीं। उन्होंने बिलासपुर के रौड़ा सेक्टर में बनने वाली प्रदेश की पहली डिजिटल लाइब्रेरी का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिजली बोर्ड में किसी भी पद को समाप्त नहीं कियाः अनुराग पराशर

एएम नाथ। शिमला  हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड के प्रवक्ता अनुराग पराशर ने स्पष्ट किया है कि बोर्ड में कोई भी पद समाप्त नहीं किया गया है। कर्मचारी संगठनों के आरोपों को नकारते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्ष 2026 में मिल सकती है राष्ट्रीय राजमार्ग द्रमण-जोत-चम्बा को स्वीकृति : पठानिया

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हटली में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बोले, सिंहुता में 32 करोड़ से स्थापित की जा रही सीवरेज प्रणाली का कार्य दो वर्षों के भीतर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्य संसदीय सचिव ने 14 लाख रुपए की लागत से निर्मित राजकीय माध्यमिक पाठशाला कडयाह के भवन का लोकार्पण किया

पाठशाला में एक अतिरिक्त कमरे के निर्माण को दो लाख रुपए तथा नावीं के काटल अनुसूचित जाति बस्ती सम्पर्क मार्ग को 50 हजार रुपए प्रदान करने की घोषणा अर्की :  मुख्य संसदीय सचिव (लोक...
Translate »
error: Content is protected !!