ध्याणी जो खाली हथ मत भेजदे : कमलेश ठाकुर ने लोगों से देशी अंदाज में मांगा साथ – संस्कारी बेटी हूं, अपने पति का नाम नहीं लूंगी

by
एएम नाथ। देहरा : बीते कुछ दिनों से चर्चा में चल रही देहरा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर ने शुक्रवार को नामांकन पत्र भरा। काांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें देहरा से उम्मीदवार बनाकर एक बहुत बड़ी जि़म्मेदारी उनके कंधों पर डाली है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि क्षेत्र के लोग ‘देहरा की बेटी’ को आशीर्वाद देकर सफल बनाएंगे। कमलेश ठाकुर ने कहा ‘हुण इक ध्याण अपणे मायके आई है। कने कांगड़े, हमीरपुरे च रवाज़ है कि ध्याणा जो ख़ाली हाथ नी भेजदे। तां तुहां सारेयां मिंजो आशीर्वाद देणा। यह सोचणा कि एक बैहण, इक ध्याणा दे हाथ मजबूत करने हन। तुहां मिंजो आशीर्वाद देणा।’ कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि मेरा बचपन यहीं बीता। जैसा देहरा मेरे बचपन के दिनों में था, आज भी देहरा वैसा ही है। कुछ नहीं बदला। जो विकास हुआ है, वह सिर्फ कांग्रेस की सरकारों में हुआ है। उन्होंने कहा कि कई सालों से हम सुन रहे हैं कि देहरा कोई नहीं तेरा। पर मैं कहती हूँ कि देहरा है मेरा। जीतने के बाद मैं जी-जान के साथ देहरा की सेवा करूंगी। ‘आपने एक ध्याण का ध्यान रखा और ध्याण देहरा का पूरा ध्यान रखेगी।’ कमलेश ठाकुर ने कहा कि अब देहरा को बदलाव की ज़रूरत है, विकास की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सरकार में पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है, तो देहरा क्यों पीछे रहे। आप कांग्रेस के साथ चलें और देहरा भी पीछे नहीं रहेगा। यह वादा मैं आपसे करती हूँ। शुरुआत हो भी चुकी है। उन्होंने कहा कि देहरा में एसपी बैठेगा। एसई पीडब्ल्यूडी बैठेगा और लोगों के काम यहीं होंगे। कांग्रेस सरकार देहरा के विकास के लिए योजनाएं बनाएगी और यहां का विकास सुनिश्चित करेगी। यह मेरा वादा है।
अंत में कमलेश ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी और शीर्ष नेताओं के नाम के नारे भी लगवाए। उन्होंने कहा कि मैं देहरा की एक संस्कारी बेटी हूँ इसलिए अपने पति का नाम मंच से नहीं लूंगी, जिस पर कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार तालियां बजाई। इस दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रतिभा सिंह,चौधरी चंद्र कुमार, अनिरुद्ध सिंह, राजेश धर्माणी, यादविंद्र गोमा, रघुबीर बाली, सुनील शर्मा, संजय अवस्थी, आशीष बुटेल, रामकुमार चौधरी आदि नेता भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*डढम्ब स्कूल में तीन नए कमरों का शिलान्यास : 100 कमरों के निर्माण पर 9.50 करोड़ खर्च होंगे – केवल पठानिया*

एएम नाथ। शाहपुर,12 जुलाई :  शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने राजकीय उच्च पाठशाला डढम्ब में 30 लाख रुपए की लागत से बनने वाले तीन अतिरिक्त कमरों का शिलान्यास किया। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी-11 और एचपीएसईबीएल के बीच खेला गया दोस्ताना क्रिकेट मैच

एएम नाथ। चम्बा : ग्राम पंचायत उदयपुर के खेल मैदान में डीसी-11 और एचपीएसईबीएल के बीच एक दोस्ताना क्रिकेट मैच खेला गया। 20-20 ओवर के इस मैच में डीसी-11 की टीम विजेता रही। नशे...
हिमाचल प्रदेश

फोटोयुक्त मतदाता सूचियां निरीक्षण हेतू 20 अप्रैल तक रहेंगी निःशुल्क उपलब्ध – एसडीएम

ऊना, 5 अप्रैल – एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विश्वा मोहन देव चैहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 44-ऊना सभा निर्वाचन क्षेत्र की फोटायुक्त मतदाता सूचियों को विशेष पुनरीक्षण कार्य शुरू हो गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

OPS और आउटसोर्स कर्मचारियों के समायोजन को लेकर बिजली बोर्ड कर्मियों का शिमला में प्रदर्शन, चौड़ा मैदान में जुटे कर्मचारी-इंजीनियर

‘अब आश्वासन नहीं, ठोस फैसला चाहिए’; विभिन्न जिलों से पहुंचे कर्मचारी, कुमार हाउस तक निकाली रैली एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के बीच बुधवार को बिजली बोर्ड के कर्मचारी और...
Translate »
error: Content is protected !!