नंगल भाखड़ा मजदूर संघ इंटक व सांझा मोर्चा द्वारा मीटिंग करके कर्मचारियों की मांगो पूरा कराने के लिए किया विचार विमर्श

by

नंगल  :नंगल भाखड़ा मजदूर संघ इंटक और सांझा मोर्चा की ओर से  जनरल मीटिंग स्थानीर्य  यूनियन कार्यालय में आयोजित की गई। जिसमें कर्मचारियों की मांगों को संगठन के नेताओं द्वारा प्रमुख्ता से उठाया गया। जिन्हमें बीबीएमबी में अनुबंध के आधार पर काम कर रहे कर्मचारियों को पक्का करने ,बी बी एम बी अस्पताल में चिकित्सकों और चिकित्सा उपकरणों के उपलब्ध न होने से कर्मचारियों निराशा का माहौल, कर्मचारियों की घटती संख्या से फील्ड और दफ्तर के कार्य में लगे हुए कर्मचारियों पर अतिरिक्त बोझ और नईं भर्ती न होने के कारण कार्यों का प्रभावित होना , कर्मचारियों को डायरी व कैलेंडर ना मिलना, जैसी और बहुत सारी छोटी छोटी समस्याओं और मांगें को जोकि बीबीएमबी मुख्य कार्यालय में ही सुलझाई जा सकती है। इसके अतिरिक्त बीबीएमबी में खाली रिहाईशी क्वाटरों को एन एफ एल की तरह लीज पर देने की मांग को उठाया गया। नंगल भाखड़ा मजदूर संघ के अध्यक्ष सतनाम सिंह ने मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि यूनियन के नुमाइंदों द्वारा दिए गए सुझावों और यूनियन की मांगों को गंभीरता से लिया जाता रहा है और इन समस्याओं को हल कराने के लिए उच्च कार्याल्य द्वारा लगातार संपर्क साध कर काम किया जा रहा है। जल्दी इन मांगों और समस्याओ के लिए रणनीति तैयार कर ली गई है। जल्दी ही इसके परिणाम सामने आएंगे।
यह मीटिंग  नंगल भाखड़ा मजदूर संघ इंटक में सांझा मोर्चा के सतनाम सिंह लादी, नरेश रैड , हरपाल राण ,विनोद राणा, नवीन चंद्र शर्मा, गोपाल कृष्ण,  शमशेर सिंह रणबीर राणा, इकबाल सिंह, अशोक अंग्ररिश,  , मनोज वर्मा ,मंदीप , परमजीत सिंह, भोले के नाथ, कुलदीप सिंह, गौरव शर्मा, श्रीनिवास मेहता, शिवचरण, यशपाल राणावत, संदीप गुलाटी, नवीन चंद्र, सतीश कुमार, बलवीर संघेलिया,  रिमल दास, अशोक घई, विनोद सज्जन ,संजय बहोत, दलबीर, विमल दास ,बलबीर सिंघलेया, अशोक गई, रणबीर पटियाल , मनमोहन, कश्मीर सिंह, कुलदीप सिंह गौरव शर्मा सतीश कुमार चंद्रमोहन कपिल अशोक कुमार  आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : 9 विदेशी युवतियों समेत 26 गिरफ्तार, नौ पासपोर्ट, 29 मोबाइल फोन और कुल 45000 रुपये की नकदी बरामद – इम्मोरल ट्रैफिक कंट्रोल एक्ट 1956 के तहत मामला दर्ज

फगवाड़ा  :   फगवाड़ा पुलिस ने  पीजी की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था।  जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर गांव महेड़ू स्थित लॉ गेट एरिया में बिछे पीजी के जाल में दोनों सरगना...
article-image
पंजाब

बारापुर के छिंज मेले में शक्ति यादव कोटला ने जीती 71 हजार की पटके की कुश्ती

विभिन्न राज्यों से पहुंचे करीब 250 पहलवान, मेले में करवाई गईं 130 कुश्तियां गढ़शंकर। गांव बारापुर में हर वर्ष की तरह इस बार भी छिंज मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न राज्यों से...
article-image
पंजाब

गावों के सर्वपक्षीय विकास हेतु फंडों की कमी नहीं आने दी जाएगी: सांसद मनीष तिवारी बलाचौर ब्लॉक के अलग-अलग गांवों को विकास कार्यों की शुरुआत की और ग्रांटों के चेक सौंपे

नवांशहर  : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के गांवों के सर्वपक्षीय विकास हेतु पूरी तरह से वचनबद्ध है और विकास कार्यों के लिए फंडों की कोई कमी नहीं आने...
article-image
पंजाब

नगर निगम और परिषदों के लिए मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया शुरू : 23 अप्रैल तक पंजीकरण करा सकेंगे नए वोटर्स

चंडीगढ़ :  पंजाब में होने वाले 9 नगर निगमों बरनाला, बठिंडा, अबोहर, बटाला, होशियारपुर, कपूरथला, मोगा, एस.ए.एस. नगर और पठानकोट  तथा 104 नगर परिषदों/नगर पंचायतों के आम एवं उपचुनाव-2026 के मद्देनजर राज्य चुनाव आयोग...
Translate »
error: Content is protected !!