नगर काउंसिल चुनाव दसूहा…. 15 वार्डों में से 13 वार्डों में आम आदमी पार्टी और 2 वार्डों में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार रहे विजेता

by

दसूहा, 29 मई : स्थानीय नगर काउंसिल के 15 वार्डों के लिए 26 मई को पड़े वोटों की आज हुई गिनती के दौरान 13 वार्डों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों और 2 वार्डों में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर-कम-अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी निकास कुमार ने चुनाव परिणामों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड नंबर 1,2,3 और 4 से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरदीप कौर बाजवा, जोगिंदर पाल, रमना देवी और तरुण खुल्लर ने क्रमशः 518,675, 389 और 625 वोट लेकर जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 5 और 7 से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों नीतिका और चरणजीत कौर ने क्रमशः 471 और 502 वोट लेकर जीत दर्ज की।

वार्ड नंबर 6,8,9,10 और 11 में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संतोष कुमार, चमन लाल, रणजीत कौर, हरविंदर सिंह और सुखविंदर कौर ने 833, 427, 250, 637 और 678 वोट लेकर जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 12,13,14 और 15 में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों चंद्र शेखर, कुलविंदर कौर, अमरप्रीत सिंह और सुनीता ने क्रमशः 489, 512, 673 और 547 वोट हासिल करके जीत दर्ज की।

 

की उम्मीदवार बिमला देवी ने 350 वोट लेकर जीत दर्ज की जबकि वार्ड नंबर 2 से आजाद उम्मीदवार विनोद कुमार 270 वोट लेकर विजेता रहे। इसी तरह वार्ड नंबर 3,4,5 और 6 में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों जसवीर कौर, प्रिंस, नीरज खन्ना और हरप्रीत सिंह ने क्रमशः 573,299, 239 और 390 वोट लेकर जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 7 से कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार भावना किरपाल ने 178 वोट लेकर जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 8 और 9 में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सोमनाथ बंगड़ और जसविंदर कौर ने क्रमशः 489 और 432 वोट हासिल करके जीत प्राप्त की। वार्ड नंबर 10 और 11 में आजाद उम्मीदवार विक्रांत रणदेव और नीरू शर्मा क्रमशः 399 और 492 वोट हासिल करके विजेता रहे। वार्ड नंबर 12 में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार उपकरण सिंह बंगड़ ने 397 वोट हासिल करके जीत दर्ज की जबकि वार्ड नंबर 13 में आजाद उम्मीदवार परवीन 212 वोट लेकर विजेता रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

100 ग्राम हेरोइन ,चोरी की गाड़ी, जुए के दांव पर लगी राशि 5200 रूपए सहित 6 गिरफ्तार

माहिलपुर : महिलपुर पुलिस ने दो बिभिन्न मामलों में 100 ग्राम हेरोइन, चोरी की फोर्ड फिसता कार व जुए के दांव पर लगाए 5200 रूपए सहित 6 युवकों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रवनीत सिंह बिट्टू को क्यों बनाया मंत्री : पंजाब में बीजेपी का सबसे बड़ा कोई चेहरा बन रहे रवनीत सिंह बिट्टू

लोकसभा चुनाव में बड़े-बड़े नेता चुनाव हार गए। जिनमे  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ही 20 मंत्री चुनाव हार गए।  इन हारे हुए लोगों को पीएम मोदी ने भी अपने मंत्रिमंडल में जगह न देकर...
article-image
पंजाब

हेरोइन के साथ पकड़ा गया सिपाही : श्रीनगर में तैनात है लुधियाना का बिक्रमजीत

श्रीनगर में पाकिस्तान सीमा पर तैनात सेना के सिपाही बिक्रमजीत सिंह निवासी गांव भनोहड़ को जिला लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने 255 ग्राम हेरोइन (चिट्टे) के साथ गिरफ्तार किया है। सेना के सिपाही की नशा...
article-image
पंजाब

बीबी सुरजीत कौर डघाम को श्रद्धांजलियां भेंट : हरजोत सिंह हजूरी रागी तख्त श्री केसगढ़ साहिब वालों के जत्थे ने वैरागमयी कीर्तन कर संगत को किया निहाल

गढ़शंकर, 13 अप्रैल:  बार एसोसिएशन पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के सदस्य, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तथा पूर्व सरपंच एडवोकेट हरमनदीप सिंह कूनर के माता तथा सेवानिवृत हेडमास्टर बख्शीश सिंह की धर्मपत्नी व सेवानिवृत अध्यापिका बीबी सुरजीत...
Translate »
error: Content is protected !!