नगर निकाय चुनावों के लिए आरक्षण सीटों का ड्रा ऑफ लॉट्स 30 मार्च को

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 27 मार्च. ऊना जिले के नगर निकायों में आगामी चुनावों के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा महिला उम्मीदवारों के लिए सीटों के आरक्षण एवं रोटेशन का निर्धारण 30 मार्च को ड्रा ऑफ लॉट्स के माध्यम से किया जाएगा।
उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश नगर पालिका चुनाव नियम, 2015 के नियम 10(😎 के तहत यह प्रक्रिया 30 मार्च को प्रातः 11 बजे आयोजित की जाएगी। इसके तहत नगर पंचायत अंब, गगरेट, दौलतपुर चौक तथा टाहलीवाल और नगर परिषद मेहतपुर-बसदेहड़ा व संतोषगढ़ में आरक्षित सीटों का निर्धारण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया संबंधित नगर निकाय क्षेत्रों के तीन प्रमुख व्यक्तियों तथा राज्य सरकार के तीन राजपत्रित अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न होगी। उप-मंडलीय अधिकारी (सिविल) अंब, गगरेट, हरोली तथा ऊना अपने-अपने कार्यालयों में ड्रा ऑफ लॉट्स के माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी करेंगे।
उपायुक्त ने इच्छुक उम्मीदवारों, राजनीतिक दलों तथा आम नागरिकों से निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर उपस्थित होकर इस प्रक्रिया में भाग लेने का आग्रह किया है, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री ने धर्मपत्नी प्रो सिम्मी अग्निहोत्री के साथ प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी में पूजा अर्चना की : प्रदेश के लोगो की सुख, शांति, समृद्धि एवं सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की

ऊना : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि आज माता के दरबार में आने का सौभाग्य प्राप्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनोनीत चार-चार पार्षदों को एसडीएम डाॅ निधि पटेल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई

मनोनीत पार्षदों को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ ऊना 5 मार्च – नगर परिषद संतोषगढ़ और मैहतपुर-बसदेहड़ा में आज मनोनीत चार-चार पार्षदों को एसडीएम डाॅ निधि पटेल ने पद और गोपनीयता की शपथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार, राज्य के संसाधनों का संतुलित उपयोग कर समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

रोहित जसवाल। शिमला  : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां वित्त विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यवस्था परिविर्तन के ध्येय के...
हिमाचल प्रदेश

जालपा माता मंदिर स्यारठ में 19 को सजेगा भव्य मेला

पट्टा मेहलोग, 17 जून (तारा) : विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत निचली गांगुड़ी के स्यारठ में स्थित माँ जालपा मंदिर परिसर में 19 जून को भव्य मेले (स्यारठ की नई) का आयोजन किया...
Translate »
error: Content is protected !!