नगर पंचायत अर्की के वार्ड नम्बर 02 के उप चुनाव : 05 नवम्बर, 2023 को प्रातः 08.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक मतदान होगा

by
अर्की :   राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोलन ज़िला के अर्की में नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 02 मियांपुर के उप निर्वाचन के लिए समयसारिणी जारी कर दी गई है। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर ने दी।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत अर्की के वार्ड नम्बर 02 (मियांपुर) के लिए उम्मीदवार अथवा उनके प्रस्तावक नामांकन पत्र 18 अक्तूबर से 20 अक्तूबर, 2023 तक प्रातः 11.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक तहसील कार्यालय अर्की में प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन प्रपत्र तहसील कार्यालय अर्की से प्राप्त किया जा सकता है।
कविता ठाकुर ने कहा कि नामांकन पत्रों की छंटनी 21 अक्तूबर, 2023 को की जाएगी। उन्होंने कहा कि 25 अक्तूबर, 2023 को दोपहर 03.00 बजे तक नामांकन पत्र निर्धारित नियमानुसार वापिस लिए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि नामांकन पत्र वापिस लेने के लिए निर्धारित समय के उपरांत उम्मीदवार को प्रतीक चिन्ह आबंटित किए जाएंगे।
निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन करवाए जाने की स्थिति में 05 नवम्बर, 2023 को प्रातः 08.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक मतदान होगा।
नगर पंचायत अर्की के वार्ड नम्बर 02 के उप चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त :  ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने नगर पंचायत अर्की के वार्ड नम्बर 02 के उप चुनाव के संचालन के लिए सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश की अनुपालना में अधिसूचना जारी की है।
अधिसूचना के अनुसार उपमण्डलाधिकारी सोलन को नगर पंचायत अर्की के वार्ड नम्बर 02 के उप चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

महिलाओं को नशा मुक्ति अभियान के लिए आगे आना चाहिएः सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन में रेडक्रॉस महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकता : राज्यपाल शुक्ल

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रेडक्रॉस स्वयं सेवकों और महिलाओं से नशे के खिलाफ एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं विशेषकर छात्राओं को नशे के खिलाफ लड़ने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इंडियन ऑयल कॉरर्पोरेशन लिमिटेड ने भेंट किए कूड़ेदान

ऊना: इंडियन ऑयल कॉरर्पोरेशन लिमिटेड उत्तरी क्षे़त्र पाइपलांइस ऊना द्वारा मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा 2021 के तहत आज प्रचालन प्रबंधक राहुल चौहान, वरिष्ठ प्रचालन अभियंता प्रफुल गंगल व सहायक फोरमैन सुभाष चंद ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप…. कहा , नेशनल हेराल्ड हमारा अखबार, खूब विज्ञापन देंगे

एएम नाथ। शिमला : नेशनल हेराल्ड केस को लेकर कांग्रेस ने बीते दिन देशभर में प्रदर्शन किया। जिसको लेकर देशभर इसका असर देखने को मिला, और राजनीतिक गलियारों में केस ने खूब सुर्खियां बटोरी।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमने पाक परस्त आतंकवादियों को सबक भी सिखाया और पाकिस्तान को बेनकाब भी किया: जयराम ठाकुर

सेना के सम्मान में बंजार भी निकली तिरंगा यात्रा, जयराम ठाकुर ने किया सेना को नमन एएम नाथ। कुल्लू/बंजार पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में शुक्रवार को बंजार में भी...
Translate »
error: Content is protected !!