नगर पंचायत टाहलीवाल : अध्यक्ष के खिलाफ कुल सात पार्षदों में से चार,

by

टाहलीवाल : भाजपा समर्थित नगर पंचायत टाहलीवाल के अध्यक्ष को बदलने के लिए चार पार्षदों ने उपायुक्त राघव शर्मा से मिल संघर्ष का बिगुल बजा दिया है। नगर पंचायत के चार पार्षदों ने अध्यक्ष के खिलाफ उपायुक्त के पास अविश्वास पत्र सौंपा। प्रस्ताव के बाद स्थानीय अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी पर बदलाव तय माना जा रहा है। टाहलीवाल वार्ड एक से पार्षद सुषमा देवी, वार्ड दो की पार्षद पूनम देवी, वार्ड तीन से गुरनाम सिंह और वार्ड पांच से पार्षद प्रकाश चंद ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह संग उपायुक्त राघव शर्मा के समक्ष अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया। पार्षदों का कहना है कि नगर पंचायत टाहलीवाल में कुल सात पार्षद हैं। सभी ने करीब दो वर्ष पूर्व स्थानीय पार्षद राज कुमार को प्रधान चुना, लेकिन नगर पंचायत टाहलीवाल में वर्तमान प्रधान राज कुमार की कार्यप्रणाली से चारों पार्षद असंतुष्ट हैं। यही वजह है कि मौजूदा प्रधान के प्रति अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया है। चारों पार्षदों ने उपायुक्त राघव शर्मा से मांग है कि म्युनिसिपल एक्ट के अनुसार नगर पंचायत टाहलीवाल के मौजूदा प्रधान राज कुमार के प्रति अविश्वास प्रस्ताव पत्र पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्तुत प्रस्ताव कुल सात पार्षदों में से चार ने प्रस्तुत : टाहलीवाल नगर पंचायत में अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्तुत प्रस्ताव कुल सात पार्षदों में से चार ने प्रस्तुत किया है। अब तक तक यहां भाजपा समर्थित वार्ड पार्षद राजकुमार अध्यक्ष एवं राजकुमारी उपाध्यक्ष भाजपा समर्थित पार्षदों के बहुमत से पदों पर आसीन हैं। प्रदेश में सत्ता बदलने के बाद कांग्रेस की सेंध टाहलीवाल नगर पंचायत की भाजपा समर्थित कमेटी पर पड़ी है। इसके बाद वर्तमान अध्यक्ष को कुछ दिन पूर्व तक अपना समर्थन देने वाली टाहलीवाल वार्ड दो की पार्षद पूनम देवी भी अविश्वास प्रस्ताव देने वाले पार्षदों के खेमे में जा खड़ी हुई हैं। इसके बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों पर बदलाव की परिस्थितियां पैदा हो चुकी हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा के लिए 29 जुलाई करें पंजीकरण

जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा के लिए 29 जुलाई करें पंजीकर एएम नाथ। चम्बा जवाहर नवोदय विद्यालय में अपने बच्चों को कक्षा 6 में प्रवेश दिलाने के इच्छुक अभिभावक प्रवेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भूमि तक्सीम के लंबित अधिकतम मामलों को 20 जनवरी तक निपटाएं राजस्व अधिकारी- DC राघव शर्मा

ऊना, 20 दिसम्बर – जिला ऊना में भूमि तक्सीम से संबंधित लंबित अधिकतम मामलों को राजस्व अधिकारी 20 जनवरी तक निपटाना सुनिश्चित करें। यह निर्देश उपायुक्त राघव शर्मा ने इस संबंध में आयोजित बैठक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लव स्टोरी -गैंगस्टर काला जठेड़ी-लेडी डॉन अनुराधा चौधरी : 12 मार्च को शादी करेंगे, काला जठेड़ी को दिल्ली की कोर्ट से ब्याह रचाने के लिए कस्टडी पैरोल मिली

चंडीगढ़ : गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी और राजस्थान की लेडी डॉन के नाम से मशहूर अनुराधा चौधरी 12 मार्च को ब्याह रचाने जा रहे हैं। इसके लिए काला जठेड़ी को दिल्ली की कोर्ट...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

63 विद्यार्थियों को पीएचडी डिग्री और 77 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किए प्रदान : शूलिनी विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की अध्यक्षता

जीवन में कामयाबी के लिए दृढ़संकल्प और मेहनत का कोई विकल्प नहीं: मुख्यमंत्री शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिला में स्थित शूलिनी विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की।...
Translate »
error: Content is protected !!