नगर परिषद की ओर से ठोस कचरा प्रबंधन की व्यवस्था लागू – मुकेरियां शहर में गंदगी की समस्या पर नियंत्रणः ई.ओ मुकेरियां

by

मुकेरियां, 13 सितंबर : मुकेरियां शहर में गंदगी और कचरे के ढेरों को लेकर हाल ही में उत्पन्न समस्या के समाधान के लिए नगर परिषद ने ठोस कचरा प्रबंधन की व्यवस्था लागू की है। कार्यकारी अधिकारी(ई.ओ) नगर परिषद मुकेरियां ने जानकारी दी कि पहले शहर का सारा कूड़ा नगर निगम पठानकोट को भेजा जाता था। हालांकि, नगर निगम पठानकोट ने अब इस कचरे का प्रबंधन करने से इनकार कर दिया है, जिससे मुकेरियां में कचरे की समस्या उत्पन्न हो गई थी।

कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद मुकेरियां ने ठोस कचरा प्रबंधन के लिए एक नई जगह का चयन किया है। उन्होंने बताया कि अब जेसीबी मशीनों के माध्यम से कूड़ा टिप्परों में भर कर इस नई जगह पर प्रतिदिन ले जाया जा रहा है। इसके साथ ही शहर के सभी कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट को जल्द से जल्द खाली कराया जा रहा है ताकि किसी भी स्थान पर कचरे के ढेर जमा न हों।

कार्यकारी अधिकारी ने यह भी बताया कि शहर में सफाई व्यवस्था को निरंतर बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। सफाई कर्मचारियों की टीमें शहर में नियमित सफाई कर रही हैं ताकि नागरिकों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। इस नई व्यवस्था से नगर परिषद ने शहर में गंदगी और कचरे की समस्या पर काफी हद तक काबू पा लिया है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे भी इस सफाई अभियान में सहयोग दें और कचरा सही स्थान पर ही डालें, जिससे मुकेरियां शहर को साफ और स्वच्छ रखा जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शहीद अमरीक सिंह पंचतत्व में विलीन : शहीद को बेटे अभिनव ने दी मुखाग्नि, पैतृक गांव गणु मंदवाड़ा में दी अंतिम विदाई

ऊना : जिले के शहीद अमरीक सिंह आज पैतृक गांव गणु मंदवाड़ा में पंचतत्व में विलीन हो गए। शहीद को बेटे अभिनव ने मुखाग्नि देकर दुनिया से विदा किया। वहीं पूरा गांव और रिश्तेदार...
article-image
पंजाब

एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर के एनसीसी कैडेटों को कैडेट कल्याण छात्रवृत्ति से किया गया सम्मानित

गढ़शंकर : 8 पंजाब बटालियन एनसीसी फगवाड़ा यूनिट के नेतृत्व में एसबीएस मॉडल हाई स्कूल के एनसीसी ट्रूप के दो कैडेटों ने भाग लिया और दोनों को छात्रवृत्ति मिली। एनसीओ लखवीर सिंह ने जानकारी...
article-image
पंजाब

Education at S.D. College

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 12 : Newly appointed Principal of S.D. College, Hoshiarpur, Dr. Ajay Kumar Rana, has said that his primary objective will be to take the institution to new heights in the field of...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

13,000 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी को करारा झटका : बेल्जियम कोर्ट ने भारत प्रत्यर्पण का दिया आदेश… कहा- निष्पक्ष सुनवाई होगी

मेंहुल चोकसी को एक और झटका लगा है जब बेल्जियम की एक अदालत ने फैसला सुनाया कि 13,000 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले से जुड़े मामले में भारत को उसके प्रत्यर्पण...
Translate »
error: Content is protected !!