नर तेंदुआ का वन विभाग ने किया रेस्क्यू : चिड़ियाघर एवं वन्य प्राणी रेस्क्यू सेंटर गोपालपुर भेजा गया नर तेंदुआ

by

चंबा, 2 जुलाई :वन मंडल अधिकारी डलहौजी रजनीश महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि वन परिक्षेत्र भटियात के तहत ग्राम पंचायत धुलारा के द्रमनाला गांव में एक नर तेंदुआ को रेस्क्यू कर गोपालपुर ( कांगड़ा) चिड़ियाघर एवं वन्य प्राणी रेस्क्यू सेंटर के वन्य प्राणी चिकित्सा विशेषज्ञ को सौंपा गया है ।
उन्होंने बताया कि आज वन परिक्षेत्र अधिकारी संजीव कुमार को स्थानीय ग्रामीण लोगों ने ग्राम पंचायत धुलारा के द्रमनाला गांव में एक नर तेंदुए को देखे जाने के बाद सूचित किया था। विशेषज्ञ वन्यजीव चिकित्सा अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेंकुलाइजर गन से डॉट लगाकर तेंदुए को सफलतापूर्वक रेस्क्यू करके गोपालपुर चिड़ियाघर एवं रेस्क्यू सेंटर के वन्य प्राणी चिकित्सा विशेषज्ञ को सौंपा गया है ।
वन्य प्राणी चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ अशोक चंदेल ने बताया कि नर तेंदुआ शारीरिक रूप से बीमार अवस्था में पाया गया है और उसे प्राथमिक उपचार दिया गया है ।
वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन ने तेंदुए को देखे जाने के पश्चात विभाग को सूचित किए जाने पर लोगों का विशेष आभार व्यक्त किया है । उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से यह आग्रह भी किया है कि वे अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखें और झाड़ियां इत्यादि को समय-समय पर काटते
रहें ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पक्काटाल्ला से बालू पुल तक 31 मार्च 2027 तक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध, 28 नवंबर से लागू होंगे आदेश

एएम नाथ। चंबा : सड़क की मरम्मत एवं रखरखाव कार्यों को सुरक्षित ढंग से पूरा करने के उद्देश्य से पक्काटाल्ला से बालू पुल तक सड़क मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुशासन आदर्श नहीं बल्कि व्यावहारिक दृष्टिकोण है अब- राज्यपाल

एएम नाथ। धर्मशाला, 1 जुलाई :  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि डिजिटल तकनीक के माध्यम से संसाधनों का कुशल प्रबंधन सेवाओं की पारदर्शिता और नीति निर्माण में भागीदारी बढ़ी है। उन्होंने कहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर! दिल्ली चुनाव 2025 में कौन करेगा राज? ताजा सर्वे में सामने आई है चौंकाने वाली तस्वीर

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में अब कुछ ही दिन बाकी हैं, और चुनावी नतीजे 8 फरवरी को सामने आएंगे। यह चुनाव आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी  के बीच करीबी मुकाबले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हड़सर से यमकुंड तक बनेगा नया पैदल मार्ग, भरमौर में विकास कार्यों की समीक्षा

सुरंग निर्माण के लिए संवेदनशील स्थान चिन्हित कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, पीएमजीएसवाई के तहत 130 करोड़ से 17 सड़कें निर्माणाधीन किसानों-बागवानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संयुक्त जागरूकता शिविर लगाने...
Translate »
error: Content is protected !!