नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में देश में हर क्षेत्र में हुई ऐतिहासिक प्रगति, अगले पांच सालों में तीन आर्थिक महाशक्तियों में शामिल होगा भारत : जयराम ठाकुर

by
10 वर्षों में भारत हर क्षेत्र में बना आत्मनिर्भर, आयात की जगह बढ़ रहा है निर्यात
एएम नाथ। मंडी :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी के 10 साल का कार्यकाल भारत में ऐतिहासिक प्रगति का समय रहा है।  रक्षा से लेकर स्वास्थ्य, विज्ञान, अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत ने अग्रणी भूमिका निभाई। भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी महामारी के समय भारत ने दो वैक्सीन बनाकर सभी भारतवासियों को निःशुल्क देने के साथ-साथ वसुधैव कुटुम्बकम् के दायित्व का निर्वहन करते हुए दुनिया के अन्य देशों को भी देकर मानवता की सेवा करने का कार्य किया। जयराम ठाकुर ने कहा की पहले जहाँ महामारियों की वैक्सीन भारत आने में दशकों का समय लग जाता था आज वही भारत सबसे पहले वैक्सीन बनाकर अन्य देशों को भी भेज रहा है, यह नरेंद्र मोदी का भारत है। जो आत्मनिर्भरता के साथ साथ विश्व कल्याण की भावना के साथ प्रगति की विकासगाथा लिख रहा है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था दुनिया की दसवीं बड़ी अर्थव्यवस्था थी, मात्र दस साल के कार्यकाल में बड़ी-बड़ी अर्थव्यवस्थाओं को पछाड़कर पाँचवे स्थान पर आ गई। यह काम इतना आसान नहीं था लेकिन नरेन्द्र मोदी कठिन काम के लिए जाने जाते हैं। इस बार प्रधानमंत्री ने और कठिन लक्ष्य रखा है, वह है भारत को दुनिया की तीन बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करना। हर भारतीय को पूर्ण विश्वास है कि यह लक्ष्य भी पूरा होगा। इसके बाद के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने और बड़ा लक्ष्य रखा है वह भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य। जब भारत अपने आज़ादी के सौवें वर्ष का जश्न मना रहा होगा तब भारत एक विकसित राष्ट्र के रूप में अपनी  वैश्विक ज़िम्मेदारियां निभा रहा होगा। नरेन्द्र मोदी की इस मुहिम में देश के लोग साथ आए हैं और कदम से कदम से मिलाकर साथ चल रहे हैं। इस समय हर भारतीय नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्य कर रहा है।
    जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना है। चिकित्सा से लेकर विज्ञान तक के क्षेत्र में ऐतिहासिक तरक़्क़ी की है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान उतारकर विश्व के चुनिंदा देशों में शामिल हुआ तो अब गगनयान से आसमान मापने की तैयारी चल रही है। पहले अमेरिका, रूस जैसे देशों से बहुत सारी वस्तुओं का आयात करना पड़ता था। युद्ध का सारा समान हम रूस और अमेरिका से मांगते थे। परन्तु आज हम मांगने वाले नहीं देने वाले बन गए। आज हम विदेशों को देते हैं। भारत आज हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। दुनिया के सक्रिय युद्ध क्षेत्र से युद्ध रुकवाकर भारतीयों को सुरक्षित वापस लाते समय दुनिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कूटनीतिक क्षमता को भी देखा।  देश का दुनिया में मान बढ़ाने वाले नेता नरेन्द्र मोदी को देशवासी तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि मोदी है तो सब कुछ मुमकिन है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा गलत परिणाम जारी करना बड़ी बात : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार हर चीज को बहुत हल्के में ले रही है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा गलत तरीके से रिजल्ट निकालना हल्केपन वाले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्र से मिली धनतेरस पर 250 करोड़ की सौगात : जयराम ठाकुर

मनाली के सिविल अस्पताल परिसर में क्रिटिकल केयर ब्लॉक के शिलान्यास समारोह में बोले पूर्व मुख्यमंत्री हिमाचल में चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ और एडवांस स्तर की बनाने के लिए केंद्र सरकार हर प्रकार से...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पूर्व छात्र, संस्थान की अमूल्य धरोहर : अपने अनुभवों से वर्तमान विद्यार्थियों को देते हैं मार्गदर्शन : केवल सिंह पठानिया*

धर्मशाला महाविद्यालय की ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन ने किया ‘ग्रेवेस लिगेसी अवार्ड्स 2025’ का भव्य आयोजन धर्मशाला, 16 मार्च। विधान सभा उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने आज रविवार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गगरेट में स्थापित क्रशर उद्योग से क्रशर मेटेरियल की पंजाब को सप्लाई पर पूरी तरह से रोक

ऊना । उपमंडल गगरेट में स्थापित क्रशर उद्योग से आगामी आदेश तक प्रदेश सरकार ने क्रशर मेटेरियल की पंजाब को सप्लाई पर पूरी तरह से रोक लगा दी। उद्योग विभाग के जियोलॉजिकल विंग की...
Translate »
error: Content is protected !!