नरेन्द्र मोदी की हर पिछली रैली का रिकॉर्ड तोड़ते हैं प्रदेशवासी : हिमाचल का संपूर्ण विकास नरेन्द्र मोदी की गारंटी : जयराम ठाकुर

by
रैली में भारी से भारी संख्या में आने के लिए सभी का धन्यवाद
एएम नाथ। मण्डी
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का संपूर्ण विकास नरेन्द्र मोदी की गारंटी है और हिमाचल समेत पूरा देश सिर्फ़ इसी गारंटी पर भरोसा करता है। पूरे देश ने तय कर लिया है कि नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार चार सौ से ज़्यादा सीटों से प्रधानमंत्री बनाना है। जिसमें हिमाचल प्रदेश की चार की चार सीटों का सहयोग भी होगा। जयराम ठाकुर ने मीडिया को जारी वक्तव्य में यह कहा कि प्रधानमंत्री को देखने सुनने और अपना समर्थन देने के लिए  भारी संख्या में लोग आए। हर लिहाज़ से यह ऐतिहासिक रैली रही। हर विधानसभा क्षेत्र से हज़ारों हज़ार की संख्या में हर विधानसभा क्षेत्र से लोग पहुंच कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति अपना स्नेह दिखाया और समर्थन दिय। नरेन्द्र मोदी के संबोधन से प्रदेश के कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। यह ऊर्जा हमें सभी सीटों पर चुनाव के जीत में ऐतिहासिक बढ़त दिलाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा हिमाचल के विकास के लिए प्रदेशवासियों को गारंटी देने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया।
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर रैली अपनी पिछली रैली का रिकॉर्ड तोड़ देती हैं। पिछली बार हुई रैलियां भी इसी तरह से ऐतिहासिक थी, जिसमें भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। आज पड्डल में हुई रैली नेअब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये। ऐसा जन सैलाब इसके पहले मण्डी में नहीं देखा था। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर से लोग इस रैली में राम मंदिर के शिल्पी से मिलने आए थे। राम मंदिर के निर्माण की आधारशिला पालनपुर के अधिवेशन में ही 1989 में राम मंदिर बनाने का प्रस्ताव पास किया। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पाँच सौ से चले इंतज़ार का अंत हुआ है और हम उन लोगों में शामिल हो पाए जिसने राम मंदिर के शिलान्यास और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के भव्य कार्यक्रम को अपनी आँखों से देखा। उन्होंने प्रधानमंत्री की रैली को भव्य बनाने के लिए रैली की तैयारी में जुटे सभी कार्यकर्ताओं और शामिल हुए लोगों का हृदय से आभार जताया। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से भाजपा के सभी प्रत्याशियों के लिए भारी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बांग्लादेश में हिंदुओं व अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु कड़े कदम उठाए भारत सरकार : डा. रमन घई

होशियारपुर l दलजीत अजनोहा : यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब की ओर से बांग्लादेश में हिंदुओं व अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों के प्रति रोष प्रगट करने के लिए बांग्लादेश सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला चंबा में अब्सेंटी वोटर श्रेणी के 695 मतदाताओं ने किया मतदान : मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 21 व 22 मई को जिला चंबा में अब्सेंटी वोटर श्रेणी के 695 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। जिसमें भटियात विधानसभा क्षेत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला के रिज पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

31 वां जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस संपन्न : विद्यार्थी जीवन में नवोन्मेषी विचारों का सृजन होना बेहद आवश्यक: DC अपूर्व देवगन

समापन अवसर पर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी को किया सम्मानित चंबा, 23 नवंबर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में...
Translate »
error: Content is protected !!