नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को किया सम्मानित : जन सेवा का लिया संकल्प

by

पट्टा मेहलोग, 28 जून (तारा) : ग्राम विकास समिति बमोत द्वारा रविवार को ग्राम बमोत में नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत बुघार कनैता के प्रतिनिधियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों, महिलाओं, युवाओं तथा ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर नवचयनित प्रतिनिधियों का स्वागत एवं सम्मान किया।
समारोह के दौरान ग्राम पंचायत बुघार कनैता के नवनिर्वाचित प्रधान रमेश कुमार, उपप्रधान प्रेमदत्त शर्मा, वार्ड पंच सोहनलाल, सुनील, कमलेश, पुष्पा शर्मा तथा दीपा शर्मा को ग्राम विकास समिति की ओर से मला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राम विकास समिति बमोत के प्रधान हेमचंद थलयारी, उपप्रधान रामचन्द्र थलयारी, सचिव घनश्याम थलयारी, कोषाध्यक्ष बाबूराम थलयारी सहित समिति के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सुरेन्द्र, पवन थलयारी , प्रदीप कुमार, शहीद धर्मेंद्र के पिता नरपत वर्मा, महिला मंडल बमोत की प्रधान कमलेश कुमारी तथा गांव के अनेक महिला-पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंचायत प्रधान रमेश कुमार ने ग्रामीणों द्वारा जताए गए विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि पंचायत क्षेत्र का समग्र विकास, जनसमस्याओं का त्वरित समाधान तथा सभी वर्गों को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता रहेगी। वहीं उपप्रधान प्रेमदत्त शर्मा ने कहा कि पंचायत के विकास कार्यों में पारदर्शिता और जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी तथा गांव की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान प्रधान एवं उपप्रधान ने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। जनसभा में उपस्थित लोगों ने भी गांव के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दे रखे और नई पंचायत से क्षेत्र के चहुंमुखी विकास की अपेक्षा जताई। सम्मान समारोह सौहार्द, एकता और जनसहभागिता का प्रतीक बनकर उभरा। ग्रामीणों ने आशा व्यक्त की कि नई पंचायत गांव के विकास को नई दिशा देगी और जनकल्याण के कार्यों को गति प्रदान करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला की रामचन्द्र चौक पर भारी लैंडस्लाइड, कई घरों को खतरा…

स्थिति का जायजा लेने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में बारिश से हो रहा नुक़सान थमने का नाम नहीं ले रहा है। शिमला शहर में जगह-जगह हो रहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी जिला चुनावो में कई तरह से महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का यह गृह जिला, द्रंग वालो के लिए कौल सिंह ठाकुर मुख्यमंत्री मजबूत दावेदार

मंडी: मंडी जिला इन विधानसभा चुनावो में कई तरह से महत्वपूर्ण बन चुका है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का यह गृह जिला है। इसी जिला में कांग्रेस के दिग्गज कौल सिंह ठाकुर कांग्रेस पार्टी से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंचायत सेक्रेटरी की मौत : महिंद्रा बोलेरो पिकअप और मोटरसाइकिल की टक्कर

गढ़शंकर l बीती  रात श्री आनंदपुर साहिब-गढ़शंकर रोड पर गांव  कुक्ड माजरा के निकट महिंद्रा पिकअप की टक्कर में पंचायत सेक्रेटरी मखन सिंह की मौके पर मौत हो गई। इस सबंध में मृतक के...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

एक साल में एक लाख नौकरियों का वादा और एक भी नौकरी नहीं दे पाई सरकार – जयराम ठाकुर

कांग्रेस के एक साल के कार्यकाल में कोई भी दिन ख़ाली नहीं जब सरकार के ख़िलाफ़ लोग सड़कों पर न उतरे हों : जयराम ठाकुर एएम नाथ। मंडी नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!