नवजात बेचने वाला गिरोह बेनकाब: पिता ने 3 लाख में बेचा अपना ही बेटा, पत्नी को कहा- मृत पैदा हुआ था; पुलिस जांच कर रही 

by
जालंधर :  जालंधर देहात पुलिस ने नकोदर क्षेत्र से नवजात बच्चों की तस्करी करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह अब तक कई बच्चों को 3 से 5 लाख रुपए में बेच चुका है। पुलिस ने कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 6 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में एक दंपती भी शामिल है, जिसने अपना ही नवजात बेटा 3 लाख रुपए में बेच दिया।
                 पिता ने अपनी पत्नी को झूठ कहकर बहला दिया कि बच्चा मृत पैदा हुआ था और उसकी बेहोशी की हालत में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।सूचना मिलने पर जालंधर देहात पुलिस ने विशेष जाल बिछाया और सौदा करने के दौरान ही पिता सहित पूरी टीम को पकड़ लिया। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया है। रिमांड पर पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह मुख्य रूप से महिला आरोपियों द्वारा संचालित था। वे सरकारी अस्पतालों से तथा गरीब परिवारों की जानकारी जुटाती थीं—विशेषकर उन परिवारों की जिनके दो से अधिक बच्चे हों। पैसों का लालच देकर नवजात बच्चों को बेचने के लिए माता-पिता को तैयार किया जाता था। गिरफ्तार आरोपियों में जगजीत सिंह (लुधियाना), रंजीत कौर, अमरजीत कौर (गांव कलां, लुधियाना), रीना (भैणी बाघा, मानसा), कुलविंदर कौर मनी (कुस्सा, मोगा), गगनदीप कौर (संत नगर, मोगा), रजनी (निगाहा रोड, मोगा), बलजीत सिंह (घोलियां खुर्द, मोगा) शामिल हैं।
बेऔलाद दंपती को बेचते थे बच्चे :  22 नवंबर को नकोदर पुलिस ने इनोवा कार में सौदा करने पहुंचे जगजीत सिंह और उसकी मां रंजीत कौर को पकड़ा था। उनके पास से नवजात बच्चा बरामद हुआ। खुलासा हुआ कि यह गिरोह गरीब परिवारों से बच्चे खरीदकर बेऔलाद दंपतियों को 3 से 5 लाख में बेच देता था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल, रामपुर बिल्डों में नये शैक्षणिक वर्ष के शुभारम्भ पर सुन्दर काण्ड का पाठ करवाया  

गढ़शंकर । सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रामपुर बिल्डों में नये शैक्षणिक वर्ष के शुभारम्भ पर सुन्दर काण्ड का पाठ करवाया गया तथा वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूल में...
article-image
पंजाब

पुलिस कॉन्‍स्‍टेबल के पैर पकड़कर एक महिला जमीन पर गई लेट : वीडियो बना पुलिस पर ही मारपीट के आरोप लगाए

फिरोजपुर। स्वास्थ्य विभाग की मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर की शिकायत पर कृष्णा एन्क्लेव फेस-3 में जांच के लिए गई । पुलिस कॉन्‍स्‍टेबल के पैर पकड़कर एक महिला जमीन पर लेट गई। साथ ही वीडियो बना पुलिस...
article-image
पंजाब

किसानों ने CM भगवंत मान को अब क्या दी चुनौती….मुख्यमंत्री भगवंत मान की कुर्सी भी लगाई जाएगी

चंडीगढ़।  संयुक्त किसान मोर्चा- राजनीतिक के किसान संगठनों के साथ तीन मार्च को चल रही बैठक बीच में ही छोड़कर जाने वाले मुख्यमंत्री भगवंत मान  को एक बार फिर किसान संगठनों ने बैठक में...
article-image
पंजाब

मिड डे मील वर्कर्स यूनियन ने अपनी मांगे शिक्षा मंत्री तक पुहंचाने के लिए मांगपत्र विधायक रोड़ी को सौंपा

गढ़शंकर – गढ़शंकर ब्लाक  मिड डे मील वर्कर्स यूनियन ने अपनी मांगे शिक्षा मंत्री तक पुहंचाने के मांगपत्र गढ़शंकर के विधायक जयकृष्ण सिंह रोड़ी को सौंपा। मिड डे मील यूनियन गढ़शंकर की प्रधान सोमा देवी...
Translate »
error: Content is protected !!