नवनिर्वाचित सरपंचों, पंचों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 9 दिसंबर से माहिलपुर में होगा

by
माहिलपुर :   क्षेत्रीय ग्रामीण विकास संगठन और पंचायती राज मोहाली के दिशानिर्देशों के तहत ब्लॉक माहिलपुर में बीडीपीओ सुखजिंदर सिंह की अगुआई में नवनिर्वाचित सरपंचों, पंचों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 9 दिसंबर से शुरू हो रहा है।
इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में पंचायत की बुनियादी कार्यप्रणाली की जानकारी के  इलावा 73वें संविधानक  संशोधन, पंचायती राज अधिनियम 1994, ग्राम सभा और ग्राम पंचायत की संरचना, पंचायत की शक्तियां, वार्षिक बजट रिपोर्ट, 15वें  वित कमिशन  विकास अनुदान , 17 स्थाई विकास के टीचे  9 लक्ष्य, थीमैटिक   ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) सहित पंचायत की शामलात भूमि आदि के बारे में पूरी जानकारी प्रदान की जाएगी ।
इसके अलावा इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंचायतों से संबंधित विभागों के अधिकारी भी विभागीय योजनाओं के बारे में सरपंचों  और पंचो  को जानकारी देंगे ताकि पंचायतों की कार्य प्रणाली में सुधार कर गांवों का स्तर ऊंचा उठाया जा सके और गांवों का समग्र विकास हो सके।  बीडीपीओ   माहिलपुर ने सबंधित पंचायत सचिवों को निर्देश जारी किए है कि समूह नवनिर्वाचित सरपंचों, पंचों की  ट्रेनिंग कार्यक्रम में हाजिरी यकीनी बनाई जाए। 
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यूएमबी मिसेज इंडिया की प्रथम रनर-अप अक्षिता शर्मा ने मुख्यमंत्री से की भेंट

एएम नाथ।  शिमला : यूएमबी मिसेज इंडिया की प्रथम रनर-अप अक्षिता शर्मा ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की और प्रतियोगिता के बारे में अपने अनुभव साझा किए। मुख्यमंत्री ने...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

*5 खनन लीज़ 3 महीने के लिए निलंबित : डीसी जतिन लाल की ऊना जिले में खनन नियमों के उल्लंघन पर की सख्त कार्रवाई*

रोहित जसवाल। ऊना, 30 दिसंबर : ऊना जिले में अवैध और अवैज्ञानिक खनन पर नकेल कसने की मुहिम में उपायुक्त जतिन लाल ने सोमवार को जिले में विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हम पर अंगुली उठाएगा तो आंख में घुसेड़ देंगे, BJP के पूर्व मंत्री आरके सिंह के बिगड़े बोल- सा… को नंगा कर देंगे

पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व आईएएस राज कुमार सिंह ने का बड़ा बयान सामने आया है। पूर्व नौकरशाह ने गाली गलौज के साथ अपने विरोधियों को नंगा कर देने की चेतावनी दी है। आर...
article-image
पंजाब

जादू-टोना – पंजाबी यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में , वार्डन ने दी चेतावनी

पटियाला : : पंजाबी विश्वविद्यालय के छात्रावास में टोना-टोटके की अफवाहें फैलने के बाद वार्डन ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी जारी की है। यह मामला तब सामने आया जब दो दिन पूर्व सुबह छात्राओं ने...
Translate »
error: Content is protected !!