नवांशहर में युवक को मारी गोली, घायल : बठिंडा में युवक की बेरहमी से हत्या

by

नवांशहर/  बठिंडा : नवांशहर-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित गांव नाईमजारा-सनावा में अज्ञात युवकों ने एक युवक पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया तो बठिंडा में गांव कोटबख्तू में एक युवक का बेरहमी से हत्या कर दी गई।

नवांशहर-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित गांव नाईमजारा-सनावा में अज्ञात युवकों ने एक युवक पर गोली चला दी( जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव शेखूपुर बाग निवासी युवक जसकरन पुत्र पुरुषोत्तम लाल हलवाई का काम करता है। उसकी मां तारो ने बताया कि बेटा घर से हलवाई का काम करने गया था। तभी मुख्य सड़क पर दो युवकों ने उसका पीछा कर गोली चला दी। अज्ञात लोगों द्वारा चलाई गई गोली जसकरन के पेट में जा लगी। उसके साथियों ने उसे घायल अवस्था में नवांशहर के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया है।

हुआ था बाइक सवारों से झगड़ा :   अस्पताल में डा. अरविंदर सिंह ने घायल जसकरण का प्राथमिक उपचार किया और टांके लगाने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है। यह भी पता चला है कि जसकरण तीन अन्य लोगों के साथ मोटरसाइकिल पर गांव से नवांशहर आ रहा था। जहां दो बाइक चालकों के साथ झगड़ा हुआ। जिन्होंने उसके साथियों की बाइक पर गोली चला दी, जो जसकरण के पेट में लगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में देर शाम एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

बठिंडा में युवक की निर्मम हत्या  :  उधर बठिंडा के रामा मंडी में सोमवार की रात उस समय दहशत का माहौल पैदा हो गया, जब नजदीकी गांव कोटबख्तू में एक युवक का बेरहमी से हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार मृतक कर्म सिंह पुत्र रुलदु सिंह निवासी गांव मानवाला अपने दो साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर एक शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहा था। कि एक सवार ने उस की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जब कर्म सिंह ने भागने की कोशिश की तो कार सवार व्यक्तियों ने उसका बेरहमी से कत्ल कर दिया। कत्ल कितनी बेरहमी से हुआ इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि मृतक का चेहरा बिल्कुल कुचल दिया गया।
मृतक का चेहरा कुचला : इसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल तलवंडी साबो ले जाया गया। वहीं अन्य दो घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इस संबंध में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीएसपी तलवंडी साबो राजेश स्नेही ने बताया कि आपसी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस की द्वारा इस मामले में सुक्खा सिंह और उसके दो साथियों समेत कुछ अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आरटीओ ने आवारा पशुओं के गले में रेडियम रिफ्लेक्टर टेप बैंड लगाने का अभियान किया शुरू

 कोहरे को देखते हुए करीब 400 पशुओं के गले में रेडियम रिफ्लेक्टर टेप बैंड लगाए जाएंगे – रविंदर सिंह गिल होशियारपुर, 27 दिसंबर:   शीत लहर एवं कोहरे को लेकर डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल द्वारा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत संग कनाडा ने बिगाड़े रिश्ते, आतंकियों को पनाह : ट्रूडो का कनाडा कैसे बनता जा रहा दूसरा पाकिस्तान

भारत और कनाडा के संबंधों में पिछले कुछ समय से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन हाल के घटनाक्रम ने इस रिश्ते में एक नया मोड़ ला दिया है। एक तरफ जहां...
article-image
पंजाब

SSP दफ्तर के बाहर धरने पर बैठी 70 वर्षीय बुजुर्ग -आईजी लुधियाना से मिलने के बाद भी नहीं जागे पुलिस अधिकारी

जगराओं : एक महीने पहले गांव सिधवां कलां की पूर्व महिला सरपंच के बेटे के खिलाफ घर के बाहर आकर धमकाने, गालियां निकालने और पहले से दर्ज करवाए केस को वापस लेने की शिकायत...
article-image
पंजाब

बीनेवाल में शहीदों को समर्पित आयोजित खेल मेले में बालीवाल के फाईनल मुकावले में जगदेव कलां ने राजू माजरा को हरा कर खिताब पर किया कबजा

गढ़शंकर। गांव बीनेवाल में युनाईटेड स्र्पोटस कलब बीनेवाल दुारा शहीदों की याद में आयोजित 18 वां ग्रामीण खेल मेले में बालीवाल के फाईनल मुकावले में जगदेव कलां की टीम ने राजू माजरा की टीम...
Translate »
error: Content is protected !!