नवोदय विद्यालय कक्षा छठी प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी : 11 अप्रैल को होगी चयन परीक्षा

by

एएम नाथ। चम्बा, 17 मार्च :  प्रधानाचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय चम्बा विक्रम सचदेवा ‌ने जानकारी देते हुए बताया कि नवोदय विद्यालय समिति द्वारा सत्र 2026-27 के लिए छठी कक्षा में प्रवेश हेतु आयोजित की जाने वाली चयन परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। पंजीकृत विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट
नवोदय.जीओवी.इन या सीबीएसईआईटीएमएस.आरसीआईएल.जीओवी.इन/एनवीएस/एडमिटकार्ड/एडमिट26कार्ड
(navodaya.gov.in & cbseitms.rcil.gov.in/nvs/AdminCard/Admit26Card) से डाउनलोड कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि प्रवेश चयन परीक्षा 11 अप्रैल को जिले के 15 शिक्षा खंडों के अंतर्गत कुल 14 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी) हेल्प डेस्क के प्रभारी कार्यालय अधीक्षक सर्फ़ दीन से संपर्क दिए गए नंबर 9418420934 एवं 8894294869 पर किया जा सकता है। यदि किसी विद्यार्थी को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में समस्या आ रही है तो वह पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय वि‌द्यालय, सरोल चम्बा में आकर भी प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
प्रधानाचार्य ने सभी वि‌द्यार्थियों एवं अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे समय रहते प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें, परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पूर्व उपस्थित हों तथा प्रवेश पत्र में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नोटा ने की जीत दर्ज : जिला परिषद चुनाव पिपलीवाल : मतदाताओं ने जिला परिषद चुनाव में चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों से ज्यादा वोट नोटा को डाले

गढ़शंकर।  गांव पिपलीवाल में मतदाताओं की जिला परिषद के उम्मीदवारों से नाराजगी साफ़ तौर पर साहमने आई और मतदाताओं ने सबसे ज्यादा वोट नोटा को डाल दिया। हालांकि पंचायत समिति के कांग्रेस सीपीएम के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

10 वर्षों में मोदी ने भारतवर्ष के चारों अमृत स्तंभ यानी युवा, महिलाएं, किसान और गरीब को जो विकास और सम्मान दिया : डॉ.राजीव भारद्वाज

एएम नाथ। डलहौज़ी : भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कांगड़ा लोकसभा सीट से प्रत्याशी डॉ.राजीव भारद्वाज ने शनिवार को चुनाव प्रचार के दौरान चम्बा जिला के डलहौज़ी में एक जनसभा को संबोधित किया। भारद्वाज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लगातार जारी है प्रशासन की बाजारों में व्यवस्था सुधार की कवायद, डीसी ने मैहतपुर बाजार का किया दौरा

‘नो पार्किंग–नो वेंडिंग जोन’ निर्धारण के संबंध में संभावित स्थलों का लिया जायजा रोहित जसवाल।  ऊना, 5 दिसंबर. ऊना जिले के मुख्य बाजारों में अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग पर नियंत्रण और सुव्यवस्था स्थापित करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आप ने 10 और प्रत्याशियों की जारी अंतिम सूची : आप को डॉक्टरों, पूर्व सैनिकों और वकीलों पर भी भरोसा

शिमला । हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी  ने 10 और प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जिसके साथ ही आप ने सभी 68 विधानसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों...
Translate »
error: Content is protected !!