नवोदय विद्यालय की छात्राओं ने बैंक और डाकघर में दिया भ्रष्टाचार मुक्त समाज का संदेश

by

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत पारदर्शिता और ईमानदारी के प्रति किया जागरूक

ऊना। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, पेखुबेला में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत 28 अक्टूबर को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय की पांच छात्राओं ने बैंक और डाकघर पहुंचकर अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्कता, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त समाज के प्रति जागरूक किया।

हिंदी शिक्षक अमरीश गुप्ता के साथ एनसीसी खंड की तीन और गाइड खंड की दो छात्राओं ने ऊना स्थित भारतीय स्टेट बैंक तथा अदालत के समीप डाकघर का दौरा किया। छात्राओं ने अपने संबोधन में कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण और पारदर्शिता बनाए रखने में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। सतर्कता केवल सरकारी विभागों तक सीमित नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

छात्राओं के आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुतीकरण और विचारों की बैंक तथा डाकघर के अधिकारियों ने सराहना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य राज सिंह ने छात्राओं के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यभाव को मजबूत करती हैं।

विद्यालय प्रशासन ने विश्वास जताया कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को ईमानदार, जिम्मेदार और सतर्क नागरिक बनने के लिए प्रेरित करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रैडक्रॉस सोसाइटी ने 10 और टीबी मरीज लिए गोद, डीसी हेमराज बैरवा ने सौंपी पोषण किट्स

हमीरपुर 23 अक्तूबर। जिला हमीरपुर को टीबी मुक्त बनाने के लिए जिला रैडक्रॉस सोसाइटी ने एक बार फिर विशेष पहल करते हुए 10 टीबी रोगियों को गोद लेकर इनका सही पोषण सुनिश्चित करने तथा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिवाली पर्व के चलते 28 अक्तूबर को वेतन और पेंशन सभी कर्मचारियों, पेंशनरों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं, आउटसोर्स कर्मचारियों को कर दी जाएगी जारी : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के ढली उप-नगर में विशेष रूप से सक्षम बच्चों के संस्थान के लिए 8.28 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित भवन का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार ने बल्क ड्रग पार्क को दी नई रफ्तार, 20 एमवीए बिजली आपूर्ति व्यवस्था के लिए 28.50 करोड़ मंजूर

रोहित जसवाल।  ऊना, 13 जून. मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय महत्व की बल्क ड्रग पार्क परियोजना को नई रफ्तार देते हुए जिला ऊना के हरोली में निर्माणाधीन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईईसी विश्वविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन

बी बीएन, 17 मार्च (तारा) : आईईसी विश्वविद्यालय कालूझंडा बद्दी ने विभिन्न प्रतिष्ठित फार्मा कंपनियों के साथ मिलकर फार्मेसी विभाग के छात्रों के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। इस आयोजन में बी०...
Translate »
error: Content is protected !!