नशा तस्कर की करोड़ों की संपती जब्त : टूटोमजारा में 89 कनाल साढ़े पांच मरले जमीन, मकान और ट्रेक्टर

by

गढ़शंकर,5 दिसंबर: पंजाब सरकार की हिदायतों अनुसार नशा तस्करों द्वारा नशा बेचकर बनाई प्रॉपर्टी को जब्त करने संबंधी चलाये अभियान के तहत एसएसपी होशियारपुर सुरिंदर लांबा के दिशा निर्देश पर एसएचओ माहिलपुर इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह जोडा व इंस्पेक्टर प्रभजोत कौर इंचार्ज एंटी ड्रग यूनिट होशियारपुर ने 68 एफ एनडीपीएस एक्ट के तहत बलवीर सिंह उर्फ बीरा पुत्र उमराओ सिंह निवासी टूटोमजारा की नशा बेचकर बनाई गई प्रॉपर्टी जब्त की गई। इस संबंध में इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह जोडा ने बताया कि उक्त नशा तस्कर के खिलाफ नशा तस्करी की 7 केस चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि बलवीर सिंह उर्फ बीरा की 89 कनाल साढ़े पांच मरले जमीन, गांव में बना एक मकान और ट्रेक्टर जिसकी कीमत 1 करोड़ 48 लाख 60 हजार रुपये कीमत बनती है। उन्होंने बताया कि उक्त तस्कर की प्रोपर्टी 68 एफ(2) के तहत कपिटेंट अथार्टी व एडमिनिस्ट्रेटर, एसएएफईएम(फोपा) 1976 और एनडीपीएस नई दिल्ली के अनुसार जब्त की गई है। उन्होंने नशा तस्करों को चेतावनी देते हुए कहा कि खिलाफ ऐसी ही करवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला का कैंपस न होना कटोचता है, सड़क से सदन तक लड़ते रहेंगे : जयराम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के इंटर जोनल कबड्डी प्रतियोगिता का नेता प्रतिपक्ष ने किया शुभारंभ एएम नाथ। धर्मशाला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित इंटर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

17 जुलाई से स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स की परीक्षाएं आयोजित करेगा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय

शिमला : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय 17 जुलाई से स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स की परीक्षाएं आयोजित करेगा। प्रदेश भर में आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं का शेड्यूल विश्वविद्यालय ने जारी कर दिया है। स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स...
article-image
पंजाब

विकास मंच गढ़शंकर ने मार्केट कमेटी के कार्यालय समक्ष दिया धरना

गढ़शंकर, 2 दिसंबर:  आज विकास मंच गढ़शंकर द्वारा मार्केट कमेटी कर्यालय गढ़शंकर के समक्ष धरना दिया गया। धरने दौरान वक्ताओं ने संबोधित करते मांग की कि बीरमपुर मार्ग पर लुक डाली जए तथा खालसा...
article-image
पंजाब

350 ग्राम नशीले पदार्थ सहित दो युवक गिरफ्तार

गढ़शंकर, 10 अक्तूबर : जिला पुलिस प्रमुख सरताज सिंह चाहल के निर्देश पर सरबजीत सिंह बाहिया एसपी व डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख नेतृत्व में नशों खिलाफ आरंभ की मुहिम तहत एसएचओ गढ़शंकर इंस्पेक्टर...
Translate »
error: Content is protected !!