नशा निवारण अभियान के तहत सभी को दिलाई शपथ : संवेदनशीलता के साथ आमजन की समस्याओं का समाधान करें सुनिश्चित – डॉ. शांडिल

by
सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि नशा निवारण हम सब का उत्तरदायित्व है और युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए सभी को अपनी भूमिका का निर्वहन करना होगा। डॉ. शांडिल आज सोलन की ग्राम पंचायत नौणी में आयोजित ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में नशा निवारण अभियान के तहत हस्ताक्षर पट्ट पर हस्ताक्षर करने उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।
डॉ. शांडिल ने कहा कि नशा मुक्ति के लिए जागरूकता आवश्यक है और युवा पीढ़ी को नशे को न कहना सीखना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नशे पर अंकुश लगाने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। इस दिशा में अध्यापकों, अभिभावकों और युवाओं को मिलकर कार्य करना होगा।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को नशे से दूर रहने और समाज को नशा निवारण के विषय में जागरूक बनाने के लिए शपथ भी दिलाई।
उन्होंने इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरी संवेदनशीलता के साथ आमजन की समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने राजस्व विभाग को निर्देश दिए कि राजस्व सम्बन्धी मामलों के निपटारे में अनुचित विलम्ब न किया जाए। उन्होंने कहा कि इंतकाल इत्यादि के मामलों को प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार समयबद्ध सुलझाया जाए। उन्होंने उपायुक्त सोलन को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन निर्माण के कार्य के कारण विभिन्न स्थानों पर जल भराव जैसी समस्याओं के निपटारे के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को उचित निर्देश जारी किए जाएं।
स्वास्थ्य मंत्री ने विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न ग्राम पंचायतों के निवासियों द्वारा लो वोल्टेज तथा विद्युत बोर्ड से सम्बन्धित जो शिकायतें दी गई हैं, उनके निर्धारित समयावधि में निपटारे के लिए बोर्ड के अधिकारी प्रभावितों से गांव में जाकर मिलंे।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता तथा राज्य पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देश दिए कि गलानग के लिए पथ परिवहन निगम की छोटी बस सेवा आरम्भ करने के लिए उचित पग उठाए जाएं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि खनोग-मतियूल सम्पर्क मार्ग की मुरम्मत के लिए मौके पर निरीक्षण सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने ज़िला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम को रबौन में उचित मूल्य की दुकान खोलने की सम्भावनाएं तलाशने के निर्देश दिए।
डॉ. शांडिल ने पुलिस अधीक्षक सोलन को निर्देश दिए कि नौणी गांव के परस राम की शिकायत को नियमानुसार शीघ्र निपटाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह प्रयास करें कि समस्याओं का निपटारा निर्धारित समयावधि में हो।
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने इस अवसर पर विश्वास दिलाया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जन समस्याओं का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित बनाया जा रहा है और यह प्रयास किया जा रहा है कि सभी विभाग जन समस्याओं के निवारण में कोताही न बरतें।
इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क के कलाकारों ने लोगों को प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा नशा निवारण अभियान पर आधारित एक लघु नाटिका प्रस्तुति की गई।
ज़िला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष शिव कुमार, खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, ग्राम पचंायत नौणी के प्रधान मदन हिमाचली, ग्राम पंचायत नौणी के उप प्रधान हरदेव सिंह, क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के प्रधान, उप प्रधान, बीडीसी सदस्य, पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

किसानों और पशुपालकों की आर्थिकी सुदृढ़ करना सरकार का लक्ष्य :प्रो. चंद्र कुमार

ज्वाली में एक दिवसीय पशुपालक जागरूकता एवं संवाद शिविर आयोजित एएम नाथ।  ज्वाली, 3 मार्च। किसानों और पशुपालकों को वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध करवाकर उनकी आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से ज्वाली में एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कल्याण कार्यालय‌ चंबा में वर्चुअल मीटिंग का आयोजन : अनुमेहा पाराशर

एएम नाथ। चम्बा :  कैप्टन (सेवानिवृत्त) अनुमेहा पाराशर, उप निदेशक, सैनिक कल्याण कार्यालय, चंबा ने जानकारी देते हुए बताया कि सैनिक कल्याण कार्यालय‌ चंबा ने जम्मू कश्मीर राइफल रिकॉर्ड्स द्वारा आज एक वर्चुअल मीटिंग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेना प्रशिक्षण कमान (आरट्रैक) अलंकरण समारोह 2025 का आयोजन शिमला के डैनफे ऑडिटोरियम में किया

शिमला 03 जुलाई :  1. सेना प्रशिक्षण कमान (आरट्रैक) अलंकरण समारोह 2025 का आयोजन 03 जुलाई 2025 को शिमला के डैनफे ऑडिटोरियम में किया गया। सेना प्रशिक्षण कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), लेफ्टिनेंट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 फरवरी को विद्युत आपूर्ति कण्डाघाट एवं आस-पास के कुछ क्षेत्रों मेंबाधित रहेगी

कण्डाघाट : हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 फरवरी, 2024 को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत सोलन ज़िला के कण्डाघाट एवं आस-पास के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह...
Translate »
error: Content is protected !!