नशा मुक्ति यात्रा का उद्देश्य युवाओं को नशे की चपेट से बाहर निकाल कर स्वस्थ, सशक्त तथा उज्ज्वल भविष्य की ओर लेकर जाना: डॉ. रवजोत सिंह

by

कैबिनेट मंत्री के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र शाम चौरासी में नशा मुक्ति यात्रा का शुभारंभ
होशियारपुर, 16 मई :  पंजाब सरकार की ओर से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चलाई जा रही “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान के अंतर्गत आज विधानसभा शाम चौरासी के अंतर्गत आने वाले गांव बरियाना, राउवाल और शहाबुद्दीन में नशा मुक्ति यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस अभियान का नेतृत्व पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने किया।

नशा मुक्ति यात्रा का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को नशे की चपेट से बाहर निकालना और उन्हें एक स्वस्थ, सशक्त तथा उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर करना है। डॉ. रवजोत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पंजाब सरकार नशे के खिलाफ जंग पूरी गंभीरता से लड़ रही है और इसके लिए जमीनी स्तर पर जागरूकता फैलाना बेहद जरूरी है।

इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों, विशेषकर युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और समाज को भी इस बुराई से मुक्त कराने में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस दौरान लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया।

ग्राम स्तर पर बने विलेज डिफेंस कमेटियों ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और युवाओं के पुनर्वास तथा परामर्श सेवाओं की जानकारी दी। डॉ. रवजोत सिंह ने यह भी बताया कि नशा बेचने और फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा सरकार की प्राथमिकता है कि हर गांव और हर गली को नशामुक्त बनाया जाए।

डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग, पुलिस प्रशासन और सामाजिक संगठनों के सहयोग से नशा मुक्ति के लिए चलाए जा रहे इस समन्वित प्रयास को लोगों से भरपूर समर्थन मिल रहा है। नशा मुक्ति यात्रा आने वाले दिनों में अन्य गांवों में भी आयोजित की जाएगी, जिससे समूचे क्षेत्र को नशे की गिरफ्त से बाहर निकाला जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बब्बर मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर का वर्ष 2021-22 का प्रोस्पेक्टस जारी

गढ़शंकर- शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन चल रहे बब्बर मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में शुरू हो रहे नए सेशन 2021-22 का प्रोस्पेक्टस जारी किया गया। प्रोस्पेक्ट जारी करने की रस्म शिरोमणि कमेटी मेंबर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट कर सहकारी क्षेत्र के लिए प्रदेश को उदारतापूर्ण धनराशि प्रदान करने का किया आग्रह

रोहित जसवाल। ऊना / नई दिल्ली :  उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने केंद्रीय मंत्री से हिमाचल प्रदेश को...
article-image
पंजाब

Not Drugs, We Need a

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/July 21 : The time has come to wipe tears from every mother’s eyes. Now, the battle against drugs will be decisive.” These emotional words were spoken by Dr. Raj Kumar...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नशा तस्कर ने नौजवान को मारी गोली :

पायल: 26 जुलाई : हलका पायल के गांव मलीपुर में चिट्टा तस्कर द्वारा नशीला पाउडर खरीदने गए नौजवान के साथी को तस्कर द्वारा गोली मार कर जख्मी किए जाने की खबर इलाके में आग...
Translate »
error: Content is protected !!