नशीली ड्रिंक पिलाई, पति से रेप कराया : ब्यूटीशियन का काला कांड

by

मुंबई : कभी सोचा है कि कोई महिला सिर्फ पैसों के लिए अपने पति से ऐसा जघन्य काम करा सकती है। जिसकी सजा कई सालों की जेल हो? अगर नहीं तो ये कहानी आपके लिए है. मुंबई में एक ब्यूटी पार्लर की मालकिन ने अपनी आंखों के सामने एक लड़की का रेप करा दिया, वह भी किसी और से नहीं बल्कि अपने पति से ही।

एक ब्युटीशियन ने अपनी 22 साल की एक क्लाइंट को नशीली दवा पिलाकर, उसका अपने पति से रेप कराया है। आरोपी महिला यहीं नहीं रुकी। उसने लड़की के रेप का वीडियो भी बना लिया। वीडियो में उसका पति भी नजर आ रहा है।महिला पीड़ित लड़की को धमकी दे रही थी कि अगर उसने मुंह खोला तो वीडियो वायरल कर देगी। उसने वीडियो के जरिए पीड़िता को ब्लैकमेल किया और पैसे मांगे।

पति से कराया क्लाइंट का रेप, बनाया वीडियो : महिला, पीड़िता को पहले से जानती थी. पुलिस ने कहा है कि पीड़िता इवेंट मैनेजमेंट का काम देखती है।उसे रविवार को उसके पास आरोपी महिला ने कॉल किया और उसे घर बुला लिया। जब पीड़िता वहां पहुंची तो बातचीत के बाद उसने एक सॉफ्ट ड्रिंक पीने को दी. जैसे ही पीड़िता ने ड्रिंक लिया। थोड़ी देर बाद वह बेसुध हो गई। आरोपी महिला ने अपने पति को बुलाया और उसका रेप करा दिया

वीडियो दिखाकर मांगे पैसे : जब पीड़िता को होश आया तब उसे एहसास हुआ कि उसका तो रेप हो गया है।महिला ने पूरे रेप का वीडियो भी बना डाला. महिला ने पीड़िता से 10,000 रुपये भी मांगे। पीड़िता ने पैसे देने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने मालवानी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। अब पीड़ितमहिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस वीडियो तलाश रही है. मुंबई पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल टेस्ट भी करा लिया है. पुलिस केस की छानबीन में जुटी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राधास्वामी सत्संग भवन में सुनील शर्मा बिट्टू ने लिया सुविधाओं का जायजा : संगत की सुविधा के लिए सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का दिया भरोसा

एएम नाथ :  हमीरपुर 28 जनवरी। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां राधास्वामी सत्संग भवन और इसके परिसर का दौरा किया। उन्होंने सत्संग भवन परिसर में विभिन्न सुविधाओं का...
article-image
पंजाब

आम आदमी क्लीनिक बसियाला का स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन : आम आदमी क्लीनिक के माध्यम से इलाके के लोगों को मिलेंगी बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं कहा डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रोढ़ी ने

स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी आम आदमी क्लीनिक: चेतन सिंह जोड़ेमाजरा होशियारपुर, 15 अगस्त: स्वास्थ्य मंत्री पंजाब चेतन सिंह जोड़ेमाजरा ने कहा कि आम आदमी क्लीनिक स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने की नाहन के सभी समुदायों से शांति व्यवस्था बनाने की अपील

एएम नाथ।  नाहन, 21 जून। जिला सिरमौर के नाहन में आज उपायुक्त सुमित खिमटा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा की अध्यक्षता में शांति समिति (पीस कमेटी) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें...
पंजाब

होशियारपुर : जिला चुनाव अधिकारी की ओर से पोलिंग स्टाफ के लिए 21 को छुट्टी घोषित

होशियारपुर, 20 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात की ओर से पोलिंग स्टाफ को 21 फरवरी को छुट्टी घोषित की गई है। उन्होंने बताया कि विधान सभा चुनाव-2022 के मतदान के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!