नशीले पदार्थो का धंधा नहीं छोड़ते उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए कि उनकी दोबारा जमानत ना हो : सरपंच जतिंद्र ज्योति

by

गढ़शंकर: सत्तर वर्ष बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तो गढ़शंकर से दोबारा विधायक जय कृष्ण सिंह रोड़ी चुने गए है। अव सभी नशे के धंधा करने वाले इसे बंद कर दें अन्यथा मुख्यमंत्री भगवंत मान, विधायक जय कृष्ण सिंह रोड़ी व प्रशासन से मिलकर नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह शब्द सरपंच जतिंद्र ज्योती नंबरदार ने कहे।
उन्होंने कहा कि हमारे गांक के निकट कई शव मिल चुके है। जिनकी बाजूओं में नशे की सिरंजे लगी हुई थी और नशीले पदार्थ वेचने वाले वेलगाम घूम रहे है। विधायक जय कृष्ण सिंह रोड़ी से मिलकर इस धंधे को बंद करवाने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग करेगें। उन्होंने कहा कि नशे का जो भी धंधा छोडऩा चाहते है सरकार उन लोगो को रोजगार मुहैया करवाए और जो फिर भी नशीले पदार्थो का धंधा नहीं छोड़ते उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए कि उनकी दोबारा जमानत ना हो। उन्होंने कहा कि नशा ही सबसे बड़ा पंजाब के लिए खतरनाक है। नशे ने पंजाब की युवा पीढ़ी को भारी नुकसान किया है और नशे के कारण अपराधिक घटनाओं में बढ़ौतरी हो रही है। इसलिए अव आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर लोगो को और हमें उम्मीद है कि नशीले पदार्थो का धंधा बंद करवाने के लिए पहले दिन से ही कड़े कदम उठाए जाएगे।
फोटो: सरपंच जतिंद्र ज्योति

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दोनों के बीच ऑनलाइन हुई थी दोस्ती : नाबालिग को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला युवक गिरफ्तार

बठिंडा : जिले के गांव मानसा कलां की निवासी 17 वर्षीय नाबालिग दीक्षा को नहर में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए मजबूर करने वाले आरोपित युवक को थाना मोड़ पुलिस...
article-image
पंजाब

केस खत्म करने के बदले मांगी 80 हजार की रिश्वत : एएसआई गिरफ्तार

फरीदकोट में विजिलेंस ब्यूरो की कार्रवाई, पहले भी ले चुका था 40 हजार रुपये; दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में बिछाया जाल चंडीगढ़, 10 अक्टूबर। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते...
article-image
पंजाब

बसपा की ओर से 2027 के चुनावों के लिए वर्करों में जोश भरने के लिए कार्यकर्ता किया सम्मेलन

2027 में जनता आप सरकार से डॉ. अंबेडकर प्रतिमाओं के साथ हुए अन्याय का बदला लेगी- करीमपुरी होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  बहुजन समाज पार्टी जिला होशियारपुर द्वारा बसपा पंजाब के अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य...
article-image
पंजाब

पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका : संगरूर के जिला अध्यक्ष दलबीर गोल्डी ने पद और पार्टी से दिया इस्तीफा

संगरूर : लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण की वोटिंग से पहले पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। पंजाब में संगरूर के जिला अध्यक्ष दलबीर गोल्डी ने पद और पार्टी...
Translate »
error: Content is protected !!