नशे का जड़ से खात्मे करने के लिए सभी विभाग एकजुटता से करें कार्य: कोमल मित्तल – नशे की बिक्री संबंधी सूचना संबंधी पुलिस को दे जानकारी, पहचान रखी जाएगी गुप्त: एस.एस.पी

by

होशियारपुर, 15 जनवरी:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि जिले में नशे के खात्मे के लिए सभी विभाग एकजुटता से कार्य करें ताकि समाज में फैले इस जहर को जड़ से खत्म किया जा सके। उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य, ड्रग कंट्रोलर, आबकारी व कराधान, पुलिस विभाग के अलावा अन्य सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे अपने स्तर पर नशे को रोकने संबंधी हर जरुरी कार्रवाई अमल में लाएं। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में मासिक बैठक के दौरान अलग-अलग विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा भी मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर ने एक्साइज विभाग, ड्रग इंस्पेक्टर व पुलिस को संयुक्त तौर पर मैडिकल स्टोरों की चैकिंग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे के खात्मे को लेकर जिला प्रशासन किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ेगा और हर जरुरी कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा ने कहा कि सभी विभागों को सर्तक रहते हुए कहा कि जहां भी उन्हें नशे की बिक्री संबंधी कोई बात ध्यान में आती है तो वे पुलिस विभाग को इसकी जानकारी दें। उन्होंने नशा छुड़ाओ व पुर्नवास केंद्र को भी इस दिशा में सार्थक सहयोग देने के लिए प्रेरित किया।  उन्होंने बताया कि नशे संबंधी जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
डिप्टी कमिशनर ने इस दौरन सडक़ हादसों को रोकने संबंधी अधिकारियों को गुड समारीटन के बारे में लोगों को जागरुक करने संबंधी निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से सडक़ हादसों के पीडि़तों की जान बचाने वाले मददगार व्यक्तियों को 5-5 हजार रुपए पुरस्कार राशी के तौर पर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस स्कीम के अंतर्गत मददगार व्यक्ति को अस्पताल के डाक्टर या पुलिस द्वारा गुड समारीटन सर्टीफिकेट दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने जहां सेफ स्कूल वाहन स्कीम की समीक्षा की वहीं अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यकीनी बनाएं कि जिले के किसी भी बस स्टैंड के बाहर वाहन न खड़ें हो।
डिप्टी कमिश्नर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य अधिकारियों को बच्चों व गर्भवती महिलाओं को लगने वाले रुटीन टीकाकरण को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि जिला वासियों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में सुचारु ढंग से स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि आम आदमी क्लीनिक के माध्यम से लोगों तक बेहतर ढंग से स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना यकीनी बनाया जाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं की डिलिवरी अधिक से अधिक सरकारी अस्पतालों में करवाने के लिए गतिविधियां और तेज की जाएं। उन्होंने कहा कि डिलिवरी के दौरान बी.पी.एल परिवारों से संबंधित महिलाओं को दी जाने वाली वित्तिय सहायता भी सुचारु  ढंग से दी जाए। उन्होंने ड्रग एंड कास्मैटिक एक्ट के अंतर्गत मैडिकल स्टोरों की जांच यकीनी बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि अनियमितता सामने आने पर सख्त एक्शन लिया जाए। उन्होंने कहा कि टी.बी. की बीमारी संबंधी भी अधिक से अधिक जागरु कता फैलाई जाए व ऐसे मरीज सामने आने पर उनका फौरी इलाज किया जाए।
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने इससे पहले स्कूल शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते स्कूल ऑफ एमीनेंस पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मिड-डे-मील के अंतर्गत दिए जा रहे खाने की गुणवत्ता बरकरार रखने की हिदायत भी की। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग स्कूलों में बाथरुमों व कमरों की साफ-सफाई के अलावा अन्य सुविधाएं भी यकीनी बनाएं, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अच्छा माहौल दिया जा सके। इस दौरान उन्होंने समग्रा शिक्षा अभियान व स्कूल शिक्षा विभाग के अन्य प्रोग्राम के बारे में भी जानकारी हासिल की। इसके अलावा उन्होंने नगर परिषदों के कार्यकारी अधिकारियों व बी.डी.पी.ओज को पेंडिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन, जल सप्लाई व सेनीटेशन विभाग, मगनरेगा, स्मार्ट विलेज कैंपेन, पंजाब निर्माण, यू.ई.आई.पी प्रोग्राम, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जी.एस.टी, एक्साइज, इंटीग्रेटिड चाइल्ड डेवलेपमेंट स्कीम, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, वन स्टाप सैंटर, कृषि विभाग, स्मार्ट राशन कार्ड, फूड सेफ्टी, सेफ स्कूल वाहन पालिसी, सहकारिता विभाग, पशु पालन विभाग, सामाजिक सुरक्षा विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की। इस मौके पर अलग-अलग विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आतंकी साजिश नाकाम … एक व्यक्ति गिरफ्तार : पंजाब पुलिस

चंडीगढ़, 10 फरवरी : पंजाब पुलिस ने अमृतसर में एक आरडीएक्स से लैस बम बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) द्वारा समर्थित आतंकवादी साजिश को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दोस्त की जान बचाने के लिए कनाडा की नहर में कूदा : तेज बहाव की वजह से खुद भी डूबा, दोनों युवकों की जान गई

चंडीगढ़:  पंजाब के बरनाला जिले के रहने वाले 26 वर्षीय लवप्रीत सिंह की लाशीन नहर में डूबने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्त की जान बचाने के लिए...
article-image
पंजाब

Admission Mela at Sahibzada Ajit

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan 24 : Sahibzada Ajit Singh Public School, Ladhewal Mahilpur, run under the management of the Shiromani Gurdwara Prabandhak Committee, is organising an admission mela to offer special facilities for new students. Students...
Translate »
error: Content is protected !!