नशे का टीका लगाकर शव किया था खुर्द बुर्द : तीन आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार, एक फरार की तलाश जारी

by

गढ़शंकर – दोस्त को नशे का टीका लगाने के बाद मौत जाने पर उसके शव को खुर्द बुर्द करने के आरोप में गढ़शंकर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट के अनुसार 28 अगस्त को गढ़शंकर के कुनैल गांव के पास सुनसान स्थान पर एक शव मिला था जिसकी पहचान लखप्रीत सिंह उर्फ लाडी पुत्र सतनाम सिंह निवासी गरले ढाहा थाना सदर बलाचौर जिला शहीद भगत सिंह नगर के रूप में हुई थी। बताया गया है इस मामले की जांच के दौरान पता चला कि 24 अगस्त को लखप्रीत सिर्फ वर्फ़ लाडी के दोस्त संगत सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी चन्कोया, हरदीप सिंह पुत्र शिंगारा सिंह निवासी कुलपुर, बलविंदर सिंह उर्फ गुल्लू पुत्र केहर सिंह व दविंदर घई वर्फ़ मुन्ना पुत्र लुभाया राम निवासी रोड मजारा ने उसे कोई नशे का टीका लगाया था I जिसके कारण उसकी मौत हो गई जिसपर उसके दोस्तों ने उसके शव को स्कूटरी पर रखकर खुर्द बुर्द करने की नीयत से कुनैल गांव में सुनसान स्थान पर फेंक दिया था। इसके लिए मनदीप कौर पत्नी सतनाम सिंह निवासी गरले थाना बलाचौर के बयान पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस केस में संगत सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी चन्कोया, हरदीप सिंह पुत्र शिंगारा सिंह निवासी कुलपुर, बलविंदर सिंह उर्फ गुल्लू पुत्र केहर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और चौथे आरोपी दविंदर घई को पकड़ने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

होशियारपुर में 25 नवम्बर से 3 दिसम्बर तक राम कथा का आयोजन

होशियारपुर में 25 नवम्बर से 3 दिसम्बर तक राम कथा का आयोज होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा श्री बड़े हुनमान जी सेवक संस्था की तरफ से दशहरा ग्राउंड, होशियारपुर में 25 नवम्बर से 3 दिसम्बर तक...
article-image
पंजाब

5 तहसीलदार 9 नायब तहसीलदार सस्पेंड : सीएम मान के आदेशों को न मानने वाले वालों पर गिरी गाज, सीएम ने शाम 5 वजे तक बजे तक काम पर लौटने का दिया था अल्टीमेटम

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सामूहिक अवकाश लेने और रजिस्ट्री न करने वाले तहसीलदारों को आज शाम पांच बजे तक काम पर लौटने का समय दिया था। बता दें कि निलंबित किए गए 5...
article-image
पंजाब

कमल वर्मा जिला मीडिया प्रभारी ने भारतीय जनता पार्टी का ध्वज फहराया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : भारतीय जनता पार्टी के 46 में स्थापना दिवस के के अवसर पर होशियारपुर में जिला भाजपा कार्यालय कार्यालय में आज आज श्री कमल वर्मा जिला मीडिया प्रभारी ने भारतीय जनता पार्टी...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

20000 लोगों को घर छोड़ने के आदेश…खतरे के निशान से ऊपर पौंग डैम का जलस्तर : 1.10 लाख क्यूसेक पानी छोड़ेगा

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर लगातार जारी है। मंडी, कुल्लू और मनाली में भारी बारिश के चलते ब्यास नदी के पानी में बेहताशा इजाफा होने से अब कांगड़ा...
Translate »
error: Content is protected !!