नशे के कारण पांचवें बेटे की हुई मौत : पांचवे बेटे ने इलाज दौरान अस्पताल में तोड़ा दम..चार बेटों की नशे के कारण ही 2018, 2019, 2021 और 2023 में हो चुकी मौत

by
अमृतसर / सुल्तानपुर लोधी  : सुल्तानपुर लोधी के मोहल्ला पंडोरी में चार बेटों को नशे के कारण वाली एक मां के 5वें बेटे की  गुरु नानक देव अस्पताल अमृतसर में इलाज दौरान आखिरी सांस ली। नशे के कारण गत दिन मौत हो गई। नशे के कारण हुई बेटों की मौत को लेकर उलटा पुलिस मां पर ही झूठ बोलने का आरोप लगाती नजर आई।

गौरतलब है कि मोहल्ला पड़ोरी में नशे की बहती नदी के कारण अपने चार बेटों को खोने के बाद मां के पास उम्मीद की एकमात्र किरण उसका पांचवां बेटा बचा था। पंजाब सरकार द्वारा उसके 5वें बेटे की सुध लेने के बाद, प्रशासन और पुलिस प्रशासन अपनी नींद से जागा और पंजाब केसरी में खबर छपने और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद, उसके 5वें बेटे को पहले सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती कराया। फिर जब उसकी हालत गंभीर हो गई, तो उसे गुरु नानक मेडिकल अस्पताल अमृतसर रेफर कर दिया गया, जहां शाम को उसकी भी मौत हो गई।

बेटे की मौत की खबर सुनते ही घर में चीख-पुकार मच गई और पूरे मोहल्ले में मातम छा गया। मां की चीख-पुकार ने दीवारें भी हिला दीं और हर कोई परिवार को हिम्मत रखने के लिए कह रहा था। घर के सारे चिराग बुझ जाने के बाद पूर्व पार्षद चरण कमल पिंटा ने घर की मौजूदा हालात और मृतक के डेढ़ साल के मासूम को देखते हुए घर का गुजारा करने के लिए उसकी पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।

जिस घर में आग लगी हो, सेक परिवार को ही पता होता :  रोती हुई मां ने कहा कि जिस घर में आग लगी हो, उसका सेक परिवार को ही पता होता है। उसने कहा कि मैं पुलिस का सहयोग करना चाहती हूं लेकिन ऐसे झूठे और गलत बयान देकर क्या पुलिस खुद को सही साबित करना चाहती है? उसने कहा कि यह सही है कि मैंने किसी से शिकायत नहीं की है लेकिन अब मैं चुप नहीं बैठूंगी। उसने कहा कि मैंने अपने 5 बेटे खो दिए हैं और अगर पुलिस किसी और के बेटे को बचा सकती है तो बचा ले, नहीं तो वे पूरी जनता के सामने सब कुछ बयान करेगी। रोती हुई मां बार-बार विलाप करते हुए बेहोश हो रही थी, उसकी तकलीफ देखकर सबका कलेजा कांप उठा।

परिवार के पांच बेटों की मौत से पुलिस भी सवालों के घेरे में :
एक ही परिवार के पांच बेटों की नशे के कारण मौत हो जाने से पुलिस प्रशासन भी सवालों के घेरे में है। क्योंकि हर पुलिस की ओर से दावा किया जाता है कि नशा तस्करों की कमर तोड़ दी है। जबकि मृतक के परिवार वालों का कहना है कि बड़ी आसानी से नशा बिक रहा है और कोई कुछ नहीं कर रहा। उनके घर पर भी लोग खुद ही नशा देने के लिए आ जाते थे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दिनदहाड़े अर्शदीप का कत्ल : नशा तस्करों ने हथियार और ईंटों-पत्थरों से किए हमला

जलालाबाद : जलालाबाद में नशा तस्करों ने एक युवक की हत्या कर दी। शहर की भगवानपुरा बस्ती में नशा तस्करों ने युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान अर्शदीप (20)...
article-image
पंजाब

घर में घुसकर मारी पांच गोलियां : जिम मालिक की हत्या, सात माह पहले विदेश से लौटा था

तरनतारन: थाना सदर पट्टी के गांव घरियाला में देर रात एक जिम मालिक की दो अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे...
article-image
पंजाब

40 ग्राम हेरोइन सहित महिला तस्कर गिरफ्तार

गढ़शंकर, 25 सितंबर : गढ़शंकर पुलिस द्वारा एक महिला तस्कर को 40 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया गया है। जानकारी देते थाना प्रभारी गढ़शंकर इंस्पेक्टर करनैल सिंह ने बताया के जिला पुलिस प्रमुख श्री...
Translate »
error: Content is protected !!