नशे को लेकर हुया खूनी विवाद : जीजा ने साले को मारी गोली, दो ग्रिफ्तार

by

जालंधर :  जालंधर के गढ़ा स्थित गुरु दीवान नगर में देर रात नशे से जुड़े विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि बहस के दौरान जीजा श्याम ने अपने साले अमरजीत सिंह पर फायरिंग कर दी। दो गोलियां चलाई गईं एक हवा में, जबकि दूसरी अमरजीत के हाथ में लगी। गोली लगने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही थाना नंबर 7 की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी फरार थे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें कुछ संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं। देर रात 12 बजे के करीब पुलिस ने संतोष और फिरोज नामक दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों के बीच लगभग 3 लाख रुपए मूल्य के नशीले पदार्थ को लेकर विवाद चल रहा था। हालांकि, पुलिस के अनुसार अभी तक न तो गोली का खोल मिला है और न ही किसी ने आधिकारिक शिकायत दर्ज करवाई है। थाना प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस आसपास के अस्पतालों में भी जांच कर रही है, ताकि घायल अमरजीत का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस आरोपी श्याम की तलाश में जुटी है। जांच के बाद ही यह साफ होगा कि घटना नशा कारोबार से जुड़ी है या किसी और वजह से हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुधर जाओ, वरना सीने में…’ ताबड़तोड़ फायरिंग से थर्राया कनाडा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फायरिंग की वारदात के जरिए अपनी ताकत दिखाने का दावा किया है. इस गैंग ने कनाडा में लवजीत संधु के घर फायरिंग का दावा किया है. एक सोशल...
article-image
पंजाब

डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट द्वारा मिड-डे मील वर्कर्स की आनंदपुर साहिब रैली का समर्थन

गढ़शंकर, 30 अगस्त : डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट ने आनंदपुर साहिब में मिड-डे-मील वर्कर्स युनियन की मुख्य मांगों को 3 सितंबर को की जा रही रैली का समर्थन किया है। प्रेस को बयान जारी करते...
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर की ओर से लोगों को नाइट कफ्र्यू का मुकम्मल पालन करने की अपील

रात के कफ्र्यू के दौरान जरुरी सेवाएं रहेंगी जारी लोग कफ्र्यू व कोरोना संबंधी हिदायतों का उल्लंघन न करें: एस.एस.पी 54 सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जारी, 35...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मां चिंतपूर्णी मंदिर के पास LED स्क्रीन पर विवादित वीडियो चलाने से मचा विवाद : हिंदू संगठनों और भाजपा नेताओं का तीखा वार

रोहित जसवाल । ऊना :ऊना जिले में स्थित प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर के पास लगी एलईडी स्क्रीन पर विवादित वीडियो चलने से बवाल मच गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...
Translate »
error: Content is protected !!