नशे में धुत्त युवक ने यात्री का दांत तोड़ा : नैहरनपुखर में एचआरटीसी की बस में हंगामा

by
नैहरनपुखर :  दिल्ली से जोगिंद्रनगर आ रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक नशे में धुत्त युवक ने बीच सफर में दो यात्रियों से मारपीट शुरू कर दी।
यह घटना नैहरनपुखर बस स्टैंड पर करीब डेढ़ घंटे तक चलती रही। स्थिति तब और बिगड़ गई, जब हमलावर युवक ने बीच-बचाव कर रहे एक अन्य यात्री को भी नहीं बख्शा और उसके साथ भी मारपीट कर डाली। यात्रियों में दहशत फैल गई और कई यात्री डर के मारे सीट छोडक़र बस से बाहर निकल आए। मौके पर पहुंची देहरा पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावर युवक बैजनाथ का रहने वाला है और वह अपने भाई के साथ दिल्ली से बैजनाथ लौट रहा था।
बस में सवार यात्रियों के मुताबिक आरोपी युवक पहले ही ऊना के पास मैहतपुर में नशे की हालत में बदतमीजी करने था। नैहरनपुखर पहुंचते ही उसने अचानक रानीताल के रहने वाले दिनेश नामक व्यक्ति पर हमला कर दिया और उसका एक दांत तोड़ दिया। वहीं इच्छी (कांगड़ा) निवासी एक अन्य यात्री जब हमलावर को रोकने के लिए आगे बढ़ा, तो उस पर भी युवक ने हमला कर दिया। उधर, पुलिस ने पीडि़त यात्रियों के बयान भी दर्ज किए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दीवाली से पहले केंद्र सरकार ने 6 फसलों पर बढ़ाया MSP

चंडीगढ़ : केंद्र सरकार ने रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाने का फैसला किया है. सरकार ने इस उद्देश्य के लिए 84,263 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. इसके अलावा, दालों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ब्रह्मोती में आयोजित धार्मिक समागम में शामिल हुए वीरेंद्र कंवर, प्रभु भक्ति में आपार शक्ति होती है: वीरेंद्र कंवर

ऊना, 2 फरवरी: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, मत्स्य, कृषि व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर आज ब्रह्मोती में आयोजित भागवत कथा एवं धार्मिक समागम में शामिल हुए। 29 जनवरी से शुरू हुआ ये...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टांडा मेडिकल कालेज में चार दिवसीय इंटर कालेज प्रतियोगिता का समापन : राज्य में मेडिकल तथा तकनीकी शिक्षा को दिया जा रहा प्रोत्साहन: बाली

युवाओं के भविष्य निर्माण तथा रोजगार को विशेष प्राथमिकता नगरोटा, 09 नवंबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि राज्य सरकार मेडिकल तथा तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन दे रही है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने 60 लाख की सिंचाई योजना का किया शुभारंभ, 31 हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित सतपाल सिंह सत्ती ने कुल 1.06 करोड़ रुपए के शिलान्यास व उद्घाटन किए

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत कुठार कलां में 60 लाख रुपए की लागत से निर्मित सिंचाई परियोजना का शुभारंभ किया। इस परियोजना से किसानों की...
Translate »
error: Content is protected !!