नशे से बनाईं 259 संपत्तियों पर चलेगा बुलडोजर, नेटवर्क की डिटेल भी मांगी : मुख्यमंत्री ने सभी पुलिस अधीक्षकों को डोजियर तैयार करने के निर्देश

by
एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि नशा माफिया की ओर से अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को ध्वस्त किया जाएगा। कार्रवाई के लिए 259 संपत्तियों की पहचान की गई है। सभी जिला प्रशासन को 20 अप्रैल तक पंचायत स्तर पर चिट्टा सप्लायरों और उसके आदी सहित ड्रग नेटवर्क की मैपिंग पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस वर्ष 15 मार्च तक मैपिंग पूरी करने के निर्देश के बावजूद किसी भी जिले ने लक्ष्य हासिल नहीं किया है। शनिवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी पुलिस अधीक्षकों को पंचायत स्तर तक नशे के तस्करों और उपभोक्ताओं पर पूरी गंभीरता के साथ विस्तृत डोजियर तैयार करने के निर्देश दिए। 20 अप्रैल को फिर से प्रगति की समीक्षा करेंगे और गलत रिपोर्ट देने वाले अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।
पंचायत स्तर पर औचक निरीक्षण भी करेंगे। सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम और हिमाचल प्रदेश नशा निरोधक अधिनियम पारित किया है, जिसका प्रभावी क्रियान्वयन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार सभी जिलों में नशा मुक्ति केंद्र स्थापित करने पर विचार कर रही है। इसके लिए डीसी को खाली पड़े सरकारी भवनों की पहचान करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने जन शिकायतों के समाधान को प्राथमिकता देने और मामलों का समय पर निपटान सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देरी करने की प्रथा को रोका जाना चाहिए। सीएम ने खंड स्तर पर अधिकारियों को सरकारी स्कूलों को गोद लेने तथा नियमित मासिक दौरा करने के लिए प्रोत्साहित किया।
डीसी को पात्र लाभार्थियों की पहचान में तेजी लाने के निर्देश
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ‘विधवा और एकल नारी आवास योजना’ और ‘महर्षि वाल्मीकि कामगार आवास योजना’ की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी डीसी को पात्र लाभार्थियों की पहचान में तेजी लाने के निर्देश दिए, जिससे उन्हें जल्द से जल्द लाभ मिल सके। ब्यूरो
बीड़ बिलिंग और धर्मशाला को पर्यटन के क्षेत्र में पुरस्कार
पर्यटन क्षेत्र को प्रोत्साहन देने के लिए हिमाचल सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए एक मीडिया समूह ने प्रदेश को दो श्रेणियों में सम्मानित किया है। दिल्ली में बीड़-बिलिंग को एडिटर चॉइस बेस्ट एडवेंचर डेस्टिनेशन और धर्मशाला को बेस्ट माउंटेन डेस्टिनेशन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आवासीय आयुक्त मीरा मोहंती ने ये पुरस्कार प्राप्त किया। सीएम ने प्रदेश के लोगों को बधाई दी।
केंद्र के उपक्रमों ने उठाया प्रदेश की संपदा का लाभ
सीएम सुक्खू ने कहा कि भारत सरकार के उपक्रमों ने उठाया हमारी संपदा का सबसे ज्यादा लाभ उठाया है। पीटरहॉफ में तेलंगाना सरकार के साथ दो जल विद्युत परियोजनाओं को एमओयू साइन करने के दौरान उन्होंने यह बात कही। कहा कि अब तक प्रदेश में 11,500 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा का दोहन किया जा चुका है, लेकिन इसका अधिकांश लाभ केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों को हुआ है। प्रदेश के पानी पर एनटीपीसी, एनएचपीसी और एसजेवीएन ने परियोजनाएं बनाईं।
विद्या स्टोक्स ने नीति बनाई तो मैं ही मुख्य वास्तुकार था
सीएम सुखविंद्र सिंह ने कहा कि जब 2006 में तत्कालीन ऊर्जा मंत्री विद्या स्टोक्स ने पहली बार नीति बनाई तो भी वह मुख्य वास्तुकार थे। अब हम 12:18:30 की नीति लेकर आ रहे हैं। उस समय नीति के तहत प्रति मेगावाट पर 63 लाख प्रीमियम मिला। हमने लूहरी, धौलासिद्ध और सुन्नी में 12:18:30 और 40 साल बाद प्रोजेक्ट वापस लेने को कहा है। हम अपनी संपदा से पूरा अधिकार ले रहे हैं और संपदा की रक्षा करना भी प्राथमिकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नौकरी के नाम पर साइबर ठगी : 9 महीने में 378 शिकायतें; 2 करोड़ रुपये ठगे

डाटा एंट्री से लेकर विदेशी नौकरी तक के झांसे में फंसा रहे ठग, पंजीकरण के नाम पर 500 रुपये लेकर धीरे-धीरे बढ़ाते हैं रकम की मांग एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल प्रदेश में ऑनलाइन नौकरी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चुनावी बिगुल : 31 अगस्त को होंगे पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल के चुनाव

चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल के साल 2026-27 के चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। डीन स्टूडेंट वेलफेयर कार्यालय की ओर से जारी चुनाव बुलेटिन-III के अनुसार कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वां वुमन फेडरेशन की कार्यप्रणाली देख प्रभावित हुए डीसी राघव शर्मा

ऊना – उपायुक्त राघव शर्मा ने आज स्वां वुमन फेडरेशन के कार्यालय तथा बढ़ेडा स्थित मसाला प्रसंस्करण संयंत्र का निरीक्षण किया। सबसे पहले वह पुराना होशियारपुर रोड पर सोसाइटी के कार्यालय गए और फेडरनेशन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ (जी.आर.एस.एस.) के प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की तथा उन्हें विभिन्न मांगों से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!