नहीं की एक-दूसरे से बात : एक मंच पर आए नायब सिंह सैनी और भगवंत मान

by
चंडीगढ़ । पंजाब और हरियाणा के बीच पानी के मुद्दे पर चल रहे विवाद के बीच शनिवार को दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री राजधानी चंडीगढ़ में एक मंच पर नजर आए।
इस दौरान दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा दोनों ही प्रदेशों के राज्यपाल भी मौजूद थे। मौका था चंडीगढ़ में नशे के खिलाफ निकाली गई पैदल यात्रा का। इस दौरान भगवंत मान और नायब सिंह सैनी की आपस में नजरें तो मिलीं लेकिन दोनों ने एक-दूसरे से कोई बात नहीं की।
पैदल यात्रा की शुरूआत के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पानी के मुद्दे पर कहा कि इस मामले में राजनीतिक नहीं होनी चाहिए। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पानी पर राजनीति कर रहे हैं। पिछले दिनों पंजाब के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भगवंत सिंह मान को रिश्तेदार बताया था। दरअसल, भगवंत सिंह मान की पत्नी पिहोवा (कुरुक्षेत्र) की रहने वाली हैं। इसके जवाब में मान कह चुके हैं कि हरियाणा वाले तो बेटी के घर का पानी भी नहीं पीते और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तो नहर मांग रहे हैं।
शनिवार को मीडिया ने इस संदर्भ में नायब सिंह सैनी से सवाल किया तो मुख्यमंत्री ने फिर दोहराया कि मान हमारे रिश्तेदार हैं। लेकिन यह नहर हम समाज के लिए मांग रहे हैं। पानी की जरूरत प्रदेश के 2 करोड़ 80 लाख लोगों को है और उनके लिए ही मांग की जा रही है। मान साहब इस पर भी राजनीति कर रहे हैं। नायब सैनी ने कहा – ऋषि-मुनियों की परंपरा रही है कि कोई भी हमारे घर आए तो सबसे पहले उसे पानी का गिलास दिया जाता है। इस पर राजनीतिक होगी, यह मैंने कभी भी नहीं सोचा था।
दो बजे होगी सर्वदलीय बैठक
पंजाब के बाद अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी आज दोपहर दो बजे हरियाणा निवास में सर्वदलीय बैठक में भाग लेंगे। इस बैठक में भाजपा के अलावा कांग्रेस, इनेलो, जजपा, बसपा, आम आदमी पार्टी सहित कई राजनीतिक दलों के प्रदेशाध्यक्ष भाग लेंगे।
बैठक में पानी को लेकर पंजाब के साथ चल रहे विवाद पर चर्चा होगी और सभी राजनीतिक दलों की राय ली जाएगी। सोमवार को पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र भी होना है। हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र भी बुलाया जा सकता है। इस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जरूरत पड़ने पर सत्र भी बुलाएंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गरीब लोगों के राशन कार्ड जल्द बहाल किये जाए : कामरेड दरशन सिंह मट्टू

गढ़शंकर : कामरेड नेता दरशन सिंह मट्टू की अगुवाई में साहल पुर व पाहलेवाल में राशन कार्ड बहाल करवाने के लिए गरीब परिवारों के साथ मीटिंग की गई। इस मीटिंग को संबोधित करते हुए...
article-image
Uncategorized , पंजाब

पौधारोपण करना हर एक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 14 अगस्त: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा किपर्यावरण संरक्षण हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है, जिसके लिए हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार व अलग-अलग संगठन...
article-image
पंजाब

टूटी सड़कें न बनने पर लोगों ने लगाया पक्का धरना 9वे दिन भी जारी

माहिलपुर – माहिलपुर, जेजों व कोटफातुही इलाके के दर्जनों गांवों के लोगों ने जेजों से माहिलपुर, माहिलपुर से कोटफातुही, कोटफातुही से मेहटियाना व गढ़शंकर से झुंगिया बीत की टूटी सड़कों की सरकार द्वारा समय...
Translate »
error: Content is protected !!