नाइजीरियन लड़कियां लाखों की हेरोइन समेत गिरफ्तार

by

खन्ना :20 जुलाई
खन्ना पुलिस ने दिल्ली से जालंधर हेरोइन लेकर जा रही दो नाइजीरियन लड़कियों को काबू किया गया। जिनसे पुलिस ने करीब 40 लाख रुपये कीमत की 700 ग्राम हेरोइन बरामद की।
डीएसपी खन्ना विलियम जेजी ने बताया कि थाना सिटी 2 अजमेर सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने गुरु नानक कंडा जी.टी. रोड खन्ना के सामने नाकाबंदी की हुई थी तो इस दौरान मंडी गोविंदगढ़ की तरफ से आ रहे किसी व्हीकल में से विदेशी लड़कियां नीचे उतर गईं एवं पीछे की तरफ चल पड़ीं।
दोनों ने पीठ पर बैग लटकाए हुए थे। इन दोनों लड़कियों को शक के आधार पर रोका गया। इनकी शिनाख्त होप पत्नी लेट ओसायुकी वासी कुक रोड सिटी बेनिन (नाइजीरियन) मौजूदा निवासी द्वारिका विपन गार्डन गली नंबर एक नई दिल्ली तथा लीजा पुत्री पीटर वासी गुड स्ट्रीट ईडो स्टेट नाइजीरियन मौजूदा निवासी चाइना जंक्शन गली नंबर 10 समीप मोहन गार्डन नई दिल्ली के रुप में हुई। जब पुलिस ने तलाशी ली तो होप के कब्जे में से 400 ग्राम हेरोइन तथा लीजा के पास से 300 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
डीएसपी ने आगे बताया कि दोनों नाइजीरियन लड़कियों का रिकार्ड चैक किया जा रहा है। एक लडक़ी दिल्ली में एक सैलून में काम करती थी तथा दूसरी एक नाइजीरियन नागरिरक के साथ दुकान में काम करती थी। दोनों ने नई दिल्ली से हेरोइन जालंधर सप्लाई करनी थी। पुलिस द्वारा अब उनके पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस युवाओं को नशे की अंधेरी.’, दिल्ली में करोड़ों रुपये के ड्रग मामले में भड़के अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कांग्रेस पर देश के युवाओं को ‘ड्रग्स की अंधेरी दुनिया’ में ले जाने का आरोप लगाया।हाल ही में दिल्ली में 5,000 करोड़ रुपये की खेप से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मामी ने भांजे से तोड़े प्रेम संबंध, मतलब निकाल : भांजे ने बेटे को अगवा कर मामी को बुलाया अकेले

नई दिल्ली।  कई दिनों तक एक साथ रहने के बाद जब मामी अपने भांजे को छोड़कर घर लौट गई, तो युवक ने उसके पांच साल के बेटे को अगवा कर लिया। इसके बाद उसने...
article-image
पंजाब , समाचार

प्रिं हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट :एफसी दिल्ली ने राजस्थान यूनाइटेड एफसी के साथ ड्रॉ खेला और पेनल्टी किक में 4-0 से हराया, रॉड ग्लास एफ.सी. महली और जिंक फुटबॉल अकादमी ने 1-1 से ड्रॉ,

माहिलपुर – खालसा कॉलेज माहिलपुर में प्रिं हरभजन सिंह स्प्रिंटिंग क्लब माहिलपुर द्वारा कराए जा रहे 60वीं अखिल भारतीय चैंपियनशिप प्रिं हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के अध्यक्ष कलवंत सिंह संघा के नेतृत्व में...
Translate »
error: Content is protected !!