नाग मंढ़ौर जात्र मेले के समापन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने लिया भाग

by

पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि के लिए कामना की

मेला मैदान विस्तार के लिए 5 लाख देने का किया ऐलान

एएम नाथ। चंबा, (चुवाड़ी)
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज चुवाड़ी नगर के समीप कुठेढ गांव में आयोजित आठ दिवसीय नाग मंढ़ौर जात्र मेले के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।


कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान विनतरू नाग एवं नाग मंढ़ौर की पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की।
उन्होंने मेला आयोजन समिति को 21 हजार की धनराशि अपनी ऐच्छिक निधि से देने की घोषणा की तथा मेला मैदान के विस्तार के लिए 5 लाख देने का भी ऐलान किया। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस क्षेत्र में नाग पूजा को अधिमान दिया जाता है।

हर वर्ष विनतरू नाग प्रियूंगल गांव से तीसरी जात्र के दिन कुठेढ गांव में अपने भाई मंढ़ौर नाग से मिलने आते हैं। इस दौरान यहां आठ दिवसीय जात्र मेले का आयोजन किया जाता है।


इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने लोक विभाग के विश्राम गृह में लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।


इस अवसर पर एसडीएम पारस अग्रवाल, उपाध्यक्ष नगर पंचायत सुरेंद्र चाढ़क, सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद, महासचिव कांग्रेस कमेटी राजीव कौशल, स्थानीय पंचायत प्रधान कर्मचंद सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर करेंगे मेक शिफ्ट अस्पताल पंडोगा का वर्चुअल लोकार्पण

पंडोगा में 90 बेड पर हाई फ्लो ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध, एक हफ्ते में 50 अतिरिक्त बेड तैयार होंगे ऊना – मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर आज प्रातः 10 बजे पंडोगा में नवनिर्मित मेक शिफ्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बरोटीवाला स्कूल के 127 छात्रों ने आईईसी विश्वविद्यालय में ऑन जॉब ट्रेनिंग की

बद्दी, 6 फरवरी (तारा) : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटीवाला के कक्षा 10वीं व प्लस वन के 127 विद्यार्थियों ने आईईसी कॉलेज अटल शिक्षा कुंज, कलूझंडा में तीन दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग (ओजेटी) में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एनकाउंटर में पुलिस कांस्टेबल की गोली लगने से मौत : पुलिस द्वारा की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर घायल, वेपन फेंक फरार- पुलिस ने किया इलाका सील

अजायब सिंह बोपाराय । होशियारपुर : मुकेरिया के गांव मेहतपुर के पास सीआईए स्टाफ और गैंगस्टर में एनकाउंटर हुया। जिसमें गैंगस्टर द्वारा की गई फायरिंग में एक गोली सीआईए स्टाफ के सीनियर कॉन्स्टेबल अमृतपाल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तान पर जमकर बरसे ओवैसी – भारत सरकार का हम कर रहे प्रतिनिधित्व… इन देशों में पाकिस्तान की पोल खोलेंगे ओवैसी!

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी दुनिया के समझ पाकिस्तान के नापाक मंसूबों की पोल खोलेंगे। भारत सरकार के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने पर ओवैसी ने कहा कि हम भारत सरकार और देश का प्रतिनिधित्व...
Translate »
error: Content is protected !!