नागरिकों को उपलब्ध करवाएं गुणवत्ता युक्त दूरसंचार सेवाएं , दूरसंचार कनेक्टिविटी के संबंध में बैठक का आयोजन : – उपायुक्त

by

शिमला, 20 जून – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहां जिला में दूरसंचार कनेक्टिविटी से संबंधित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जिला के अलग-अलग क्षेत्रों में लगने वाले मोबाइल टावर तथा कनेक्टिविटी से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
उपायुक्त ने टेलीकॉम कंपनियों को अलग-अलग क्षेत्रों में लगने वाले मोबाइल टावर को जल्द से जल्द लगाने का आग्रह किया ताकि नागरिकों को गुणवत्ता युक्त सेवाएं उपलब्ध हो सकें।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कॉल बिफोर यू डिग के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि कॉल बिफोर यू डिग दूरसंचार विभाग की एक अभिनव पहल है जो किसी भी खुदाई गतिविधि को करते समय भूमिगत संपत्तियों को बिना कोई नुकसान पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित करती है।
उन्होंने इस संदर्भ में दूरसंचार विभाग को संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ एक कार्यशाला का आयोजन करने के भी निर्देश दिए ताकि संबंधित विभाग को कॉल बिफोर यू डिग के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर बीएसएनएल 4जी संतृप्ति परियोजना पर भी चर्चा की गई।
बैठक में निदेशक दूरसंचार, कार्यकारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था डॉ पूनम, उपमंडलाधिकारी ग्रामीण निशांत कुमार, उपमंडलाधिकारी रामपुर सहित टेलिकॉम ऑपरेटर के पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दूरदराज के स्कूलों की बदहाल तस्वीर: सवाल सिर्फ भवन का नहीं, बच्चों के भविष्य का है।

तीर्थन घाटी में कई स्कूल भवन खस्ताहाल, मिडल स्कूल नाहीं के बच्चे टीन के अस्थायी शैड में पढ़ने को मजबूर। बेहतर शिक्षा के लिए गांव छोड़ने को मजबूर हो रहे अभिभावक। तीर्थन घाटी गुशैनी/...
article-image
हिमाचल प्रदेश

PM मोदी से मिले जयराम ठाकुर : राज्य में वित्तीय स्थिति आपातकाल जैसी ; जयराम ठाकुर

एएम नाथ : नई दिल्ली/ शिमला : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमरनाथ यात्रियों की गाड़ी ट्रक से टकराई : 4 की मौत, एक गंभीर

बठिंडा : बठिंडा जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा डबवाली नेशनल हाईवे पर गांव गुरुसर सैनेवाला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिंदी शिक्षक का तबादला फूट-फूट कर रोने लगा विद्यार्थी

शिक्षक के प्रति प्रेम का यह वीडियो हुआ वायरल सोलन : हिमाचल प्रदेश के कसौली से एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें राजकीय उच्च पाठशाला सनावर के हिंदी शिक्षक का तबादला हो जाने पर...
Translate »
error: Content is protected !!