नादौन मेरी कर्मभूमि, 20 साल से कर रहा हूं लोगों की सेवा – मुख्यमंत्री सुक्खू

by
जन कल्याण के लिए हर संभव कदम उठा रही प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने पुतड़ियाल में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता की
रोहित भदसाली।  नादौन  : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला हमीरपुर के नादौन विधानसभा क्षेत्र के पुतड़ियाल में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता की जहां 147 जन शिकायतें प्राप्त हुईं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जन शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रिमंडल के सभी सदस्य भी इस कार्यक्रम में अपनी पूरी सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं ताकि जनता की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान किया जा सके।
मुख्यमंत्री ने पुतड़ियाल क्षेत्र के लिए कई विकासात्मक परियोजनाओं की घोषणा की। उन्होंने पुतड़ियाल विद्यालय के लिए नए भवन का निर्माण और पर्याप्त स्टाफ के साथ उप-स्वास्थ्य केंद्र की घोषणा की। उन्होंने कहा कि लालू-धनियारा और पुतड़ियाल तलाई सड़क मार्ग के निर्माण लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पार्क और खेल मैदान विकसित करना भी प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिले के साथ-साथ प्रदेश भर में सड़कों को डबल लेन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वच्छ और उच्च गुणवत्ता युक्त पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए भी प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि चुनौतियों के बीच 75 लाख लोगों के उज्ज्वल भविष्य के लिए राज्य सरकार कठोर फैसले ले रही है। उन्होंने लोगों की भलाई और कल्याण के लिए अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराया।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पूर्व भाजपा सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन की आलोचना करते हुए कहा कि मतदाताओं को लुभाने के लिए मुफ्त बिजली, पानी और बस परिवहन के वायदे किए गए। उन्होंने कहा कि चुनावों से महज कुछ दिन पहले बिना किसी बजट प्रावधान के 900 संस्थानों को खोलने और अपग्रेड करने के फैसले लिए गए जिससे शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों पर विपरीत प्रभाव पड़ा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने लोगों को सुविधाएं देने के बजाय राजनीति की जिससे राज्य के संसाधनों को क्षति हुई। उन्होंने कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोले जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नादौन मेरी कर्मभूमि है और उन्होंने 20 साल से ज्यादा समय से यहां के लोगों की सेवा की है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, और मल्ल्किार्जुन खड़गे का आभार व्यक्त करते हुए कि काम के दम पर सभी का भरोसा जीतकर वे मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे पूरे समर्पण और लगन के साथ काम करते हुए लोगों की सेवा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं। प्राकृतिक खेती से उगाई गई गेहूं और मक्की को 40 और 30 रुपये प्रति किलो के दाम पर खरीदा जा रहा है। गाय के दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य 32 से 45 रुपये प्रति लीटर और भैंस के दूध का 47 से 55 रुपये प्रति लीटर किया गया है। मनरेगा की दिहाड़ी को बढ़कार 300 रुपये किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीते वर्ष आई भीषण आपदा में राज्य सरकार ने 23 हजार प्रभावित परिवारों के लिए 4500 करोड़ रुपये का विशेष राहत पैकेज दिया। उन्होंने कहा कि सरकार विधवाओं और एकल नारियों के 23 हजार बच्चों को बहुत जल्द मुफ्त शिक्षा उपलब्ध करवाने जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना के पांच लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया।
इस मौके पर कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, हमीरपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, नादौन ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन (सेवानिवृत्त) पृथ्वी चंद, उपायुक्त अमरजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक भगत सिंह और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार वसूलेगी एक-एक लाख रुपये का जुर्माना : 1 से 2 करोड़ बेशकीमती वाहनों पर हिमाचल में पंजीकरण कराने की प्रक्रिया में बड़ा खेल

शिमला : करीब पौने दो हजार बेशकीमती वाहनों पर हिमाचल के पंजीकरण नंबर गलत तरीके से लिए गए हैं। राज्य सरकार की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि यह गोरख धंधा अधिकारियों, कर्मचारियों और...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

7 लोगों की डूब कर मृत्यु होने के हादसे की जांच एडीएम ऊना करेंगे जांच : पानी के नजदीक जाने पर लगा प्रतिबंध

ऊना: 2 अगस्तः बंगाणा उपमंडल के तहत अंदरौली में सात लोगों की डूब कर मृत्यु होने के हादसे की जांच के लिए अतिरिक्त दंडाधिकारी ऊना को जांच अधिकारी लगाया गया है। इस संबंध में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे की ओवरडोज ने ली युवक की जान : दोस्त ने नहर में फेंका शव

एएम नाथ।  सोलन :  मलपुर गांव के रहने वाले युवक गुरविंद्र सिंह उर्फ गिंदी की मौत नशे की ओवरडोज से हो गई। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि उसके ही दोस्त राजा...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

ख़रीद फरोख्त की राजनीति और लोकतंत्र की हत्या करना बंद करो : जन्मदिन के मौके पर CM सुक्खू की BJP को नसीहत

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में स्थित सरकारी आवास में अपना 60वां जन्मदिन मनाया।  इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर से आ रही जनता...
Translate »
error: Content is protected !!