नाबालिग के साथ अशलील हरकतें व धमकियां देने के आरोप में एक गिरफ्तार

by

गढ़शंकर, 4 सितंबर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकतें करने व जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता की माँ ने बताया कि दस दिन पहले उसकी 14 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी तो सुखदेव सिंह बंगा नाम के व्यक्ति ने उसे बुरी नियत से पकड़ लिया और उसके साथ गंदी हरकतें करने लगा। उसने बताया कि इस दौरान वह उसके साथ जबर्दस्ती करने की कोशिश कर रहा था तो उसकी बेटी उसके चुंगल से छूट कर भाग गई। पीड़िता की माँ ने बताया कि इसके बाद आरोपी उसकी बेटी को धमकाने लगा कि अगर उसने इस संबंध में किसी को बताया तो वह उसकी व उसकी माँ की हत्या कर देगा। थाना गढ़शंकर पुलिस ने पीड़िता की मां के बयान पर सुखदेव सिंह बंगा पुत्र मस्त राम निवासी हरमा के विरुद्ध आईपीएस 354-ए, 506 व पोस्को एक्ट 2012 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बेटे को SI भर्ती करवाने के लिए फर्जीवाड़ा किया आप विधायक बलकार सिंह ने : मजीठिया

जालंधर : शिरोमणि अकाली दल के बिक्रम मजीठिया ने आम आदमी पार्टी से विधायक बलकार सिंह पर आरोप लगाया कि बलकार सिंह ने अपने बेटे को नौकरी दिलाने के लिए फर्जीवाड़ा किया है। मजीठिया...
article-image
पंजाब

एडवा की नेता मरहूम बीबी कृष्ण जेजों दोआबा को भावभीनी श्रद्धांजलि भेंट

जेजों दोआबा : जनवादी स्त्री सभा की लोकहित के लिए लडऩे वाली नेता बीबी कृष्णा जेजों दोआबा जो पिछले दिनी सदीवी बिछोड़ा दे गईं, की अंतिम अरदास श्री सुखमनी साहिब के भोग उपरांत प्रांतीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

अंडमान सागर में बड़ा हादसा : रोहिंग्या शरणार्थियों की नाव डूबी, 250 लापता

अंडमान सागर से एक हृदयविदारक समाचार सामने आया है, जहां रोहिंग्या शरणार्थियों और बांग्लादेशी नागरिकों से भरी एक नाव पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में लगभग 250 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जबकि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यदि किसी अन्य महिला से संबंध हैं तो इसे क्रूरता कहना उचित नहीं : दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि करीब ढाई दशक से अलग रह रहे पति के

दिल्ली : दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि करीब ढाई दशक से अलग रह रहे पति के यदि किसी अन्य महिला से संबंध हैं तो इसे क्रूरता कहना उचित नहीं है। हाईकोर्ट ने इस मामले...
Translate »
error: Content is protected !!