नाबालिग को भगाकर शादी करने का मामला : हाई कोर्ट ने खारिज की FIR, 14 साल है पुराना है मामला

by

चंडीगढ़ : घर से नाबालिग को भगाकर शादी करने के मामले में दर्ज एफआईआर को रद करने के लिए दायर याचिका की पंजाब एंड हरियाण हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस मामले में हाईकोर्ट ने कहा कि इस तरह के मामलों में एफआईआर दर्ज करने की शक्ति से हाईकोर्ट से पीछे नहीं हटना चाहिए।

भले ही जिस समय लड़का लड़की को भगाकर ले गया था। उस समय वह बालिग नहीं थी। आज के समय में वह बालिग है। साथ ही दोनों इकट्ठे रह रहे हैं। ऐसे में एफआईआर को रद करना ठीक रहेगा। उन्होंने अंग्रेजी के प्रसिद्ध कवि व नाटककार विलियम शेक्सपियर के नाटक हेनरी VI की एक पंक्ति का उल्लेख किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि ” विवाह वकीली से निपटाए जाने से कहीं अधिक मूल्यवान मामला है।” साथ ही एफआरआई को खारिज कर दिया।

14 साल है पुराना है मामला : 2009 में एक लड़का घर से भगाकर ले गया था। इस पर 2009 में नाबालिग लड़की को भगाने का मामला दर्ज हुआ था। करीब आठ साल के बाद वह लड़का पकड़ा गया था। इसके बाद पुलिस ने उसे केस में गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि बाद में उसे जमानत मिल गई थी। इसके बाद उनकी तरफ से उस समय दर्ज की गई एफआईआर को रद करने के लिए याचिका लगाई गई थी।

यह दलील दी थी याचिका में :   दोनों 2010 से पति पत्नी के रूप में रह रहे हैं। जबकि किसी तरह कोई विवाद नहीं है। कोर्ट ने इस मामले की गंभीरता से लिया। साथ ही कहा कि प्यार को आंखों से नहीं देखा जा सकता। उसको महसूस किया जा सकता है। अदालत ने फैसले में एक पेंटर तक का उदाहरण भी दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माहवारी को लेकर झिझक दूर कर मानसिक तौर पर तैयार रहने की जरुर: कोमल मित्तल

सरकारी एलीमेंट्री स्कूल सुंदर नगर में विश्व माहवारी दिवस पर समागम आयोजित, वर्धमान यार्नज एंड थ्रैड लिमिटेड की ओर से ‘उड़ान’ प्रोजैक्ट के अंर्तगत करवाया गया माहवारी स्वच्छता प्रोग्राम डिप्टी कमिश्नर ने महिलाओं व...
article-image
पंजाब

महिला ने की पति की हत्या, शव घर दफना , ऊपर फर्श बनवा दिया : 302, 201 तथा 34 के तहत मामला दर्ज

अबोहर। गांव बहावल अवैध संबंधों में रोड़ा बने पति को महिला ने मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद अपराध को छिपाने के लिए महिला ने पति के शव को घर में ही दफना...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में चल रहा 10वां विशाल भंडारा छठे दिन में प्रवेश: डॉ अशोक पराशर

गढ़शंकर : श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा समस्त नगर निवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी की यात्रा तथा अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!