नाबालिग को वरगाला ले जाने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज

by
 माहिलपुर : थाना माहिलपुर पुलिस ने पिता की शिकायत पर नाबालिग को शादी का झांसा देकर वरगला कर ले जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में नाबालिग के पिता ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं, जिनमें एक लड़का और तीन लड़कियां हैं। उन्होंने बताया कि छोटी लड़की जिसकी उम्र 15 साल है वह 4 सितंबर को करीब 2 बजे बिना किसी को बताए अपने कपड़े लेकर कहीं चली गई और हमने उसे ढूंढने की बहुत कोशिश की पर नही मिली। उसने बताया कि उसे पता चला है कि उसकी बेटी को लाला राम पुत्र रघबीर सिंह निवासी गांव व थाना बिसौली, जिला बिदाउ,  उत्तर प्रदेश हाल निवासी गांव बिलासपुर थाना चबेवाल शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। उन्होंने मांग की कि उनकी नाबालिग लड़की को लेकर जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कद को लेकर ताने, शादी के अगले दिन से तलाक का दबाव : कनाडा लौटे पति पर केस दर्ज

मोहाली की पुर्तगाल निवासी युवती की शिकायत; कद को लेकर ताने देने और गहने अपने पास रखने का भी आरोप मोहाली, 25 अक्टूबर। विदेश में रहने वाली मोहाली की एक युवती ने अपने पति...
article-image
पंजाब

प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने पर अब लगेगा 10 फीसदी जुर्माना : प्रॉपर्टी टैक्स के अब तक वसूले 40 करोड़, पुराने हाऊस टैक्स का भी मिला 2.40 करोड़

जालंधर : पंजाब सरकार द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स के बकाए को लेकर जारी वन टाइम सैटलमैंट (ओटीएस) स्कीम के तहत बकाया टैक्स की अदायगी नहीं करने वाले डिफाल्टरों को अब पॉलिसी का पूरा फायदा नहीं मिलेगा।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लैंडिंग के दौरान आपस में टकराए दो हेलीकॉप्टर : रोटर ब्लेड्स कटते ही बर्फ पर गिरे मलबे, एक भारतीय की मौत

माउंट एवरेस्ट के पास हादसे का खौफनाक वीडियो वायरल, स्वागत के लिए खड़े लोग जान बचाने को भागे; भारतीय मूल का एक अन्य यात्री गंभीर घायल नेपाल। माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में हुए दो हेलीकॉप्टरों...
article-image
पंजाब

चब्बेवाल विधानसभा उपचुना- खर्चा पर्यवेक्षक सोरेन जोस ने किया विभिन्न सेलों का निरीक्षण

होशियारपुर, 26 अक्तूबर: चब्बेवाल विधानसभा उपचुनाव की प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त खर्चा पर्यवेक्षक सोरेन जोस ने आज निर्वाचन से संबंधित विभिन्न...
Translate »
error: Content is protected !!