नाबालिग बच्चों को गाड़ी देने पर अभिभावकों के खिलाफ होगी कार्रवाई : सड़क सुरक्षा नियमों की सख्ती से अनुपालना हो सुनिश्चित: भारद्वाज

by
सड़क सुरक्षा तथा नशे के दुष्प्रभावों के बारे में युवाओं को करें जागरूक,  दुर्घटना संभावित जगहों पर साइन बोर्ड लगाने के दिए निर्देश
गुड स्मार्टियन योजना’ की आम जनमानस को दें जानकारी
एएम नाथ। धर्मशाला, 20 फरवरी। लोकसभा सांसद डा राजीव भारद्वाज ने कहा कि जिला में सड़क सुरक्षा के नियमों का सख्ती से पालन किया जाए ताकि प्रतिदिन जिला में होने वाली दुर्घटनाओं को और कम किया जा सके। उन्होंने संबन्धित विभागों से युवा पीढ़ी को सड़क सुरक्षा तथा नशे की बुराईयों के बारे में जागरूक करने हेतु विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विशेष जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। वीरवार को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद डा राजीव भारद्वाज ने कहा कि भारत में ही प्रतिवर्ष सड़क हादसों के कारण डेढ़ लाख के करीब लोग जान गंवाते हैं जिनमें 18 से 45 वर्ष आयुवर्ग के ज्यादा लोग सड़क हादसों के शिकार होते हैं।
उन्होंने कहा कि सड़क हादसों को रोकने के लिए जागरूकता जरूरी है इस के लिए नियमित तौर पर चालकों के आंखों के चेकअप कैंप, ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में बेहतर प्रशिक्षण की व्यवस्था के साथ साथ युवक मंडलों तथा पंचायत स्तर पर यातायात नियमों की जानकारी देना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि ओवर स्पीड की पूरी तरह से निगरानी की जाए। पंपलेंट्स के माध्यम से सरकारी तथा निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को भी यातायात नियमों के बारे में अवगत करवाया जाए। सांसद ने कहा कि सड़कों पर यातायात से संबंधित साइन बोर्ड भी जगह जगह प्रदर्शित किए जाएं इस के साथ दुर्घटना संभावित जगहों की शिनाख्त कर वहां पर भी साइन बोर्ड लगाए जाएं ताकि किसी भी स्तर पर दुर्घटनाओं की आशंका नहीं रहे।
उन्होंने कहा कि विभिन्न जगहों पर धर्मशाला की तर्ज पर इंटेलिजेंस ट्रेफिक सिस्टम विकसित किया जाए ताकि सड़क से गुजरने वाले वाहनों की पूरी निगरानी की जा सके और अवेहलना करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाई जा सके। उन्होंने कहा कि एमर्सजेंसी हेल्थ केयर यूनिट भी जिला में विभिन्न स्थानों पर स्थापित किए जाएं ताकि हादसों में घायल होने वालों को तुरंत उपचार की सुविधा मिल सके।
गुड स्मार्टियन योजना’ की आम जनमानस को दें जानकारीरू
सांसद राजीव भारद्वाज ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की सहायता के लिए लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से ‘गुड स्मार्टियंस’ नामक योजना आरंभ की गई है। इसमें सड़क दुर्घटना में पीड़ित को हादसे के तुरंत बाद शुरुआती एक घंटे के भीतर ‘गोल्डन आवर’ में अस्पताल पहुंचा कर उसकी जान बचाने का प्रयास करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र तथा 5000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की इस योजना का मकसद लोगों को सड़क हादसों में घायलों की मदद करने और दुर्घटना में मृत्यु के मामलों में कमी लाना है। उन्होंने कहा कि इस योजना का व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित किया जाए ताकि आम जनमानस को इस बारे में जानकारी मिल सके और सड़क हादसों के घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके।
नाबालिग बच्चों को गाड़ी देने पर अभिभावकों के खिलाफ होगी कार्रवाई
सांसद राजीव भारद्वाज ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओ पर अंकुश लगाने के दृष्टिगत नाबालिग बच्चों को अगर वाहन चलाते हुए पाया गया तो उनके अभिभावकों या वाहन के मालिक के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सांसद राजीव भारद्वाज ने कहा कि स्कूल के वाहनों की भी नियमित तौर पर निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए इसके साथ ही युवाओं को यातयात नियमों की अनुपालना करवाने पर विशेष फोक्स किया जाए।
इससे पहले आरटीओ प्रदीप कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए रोड सेफ्टी को लेकर कांगड़ा जिला में उठाए गए कदमों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक नूरपुर अशोक रत्न, सहित विभिन्न उपमंडलों के एसडीएम तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भज्जी ने शो में नवजोत सिंह सिद्धू के क्रश के नाम का किया खुलासा :

पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू हाल ही में अपनी पत्नी नवजोत कौर के साथ द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में नजर आए। शो में पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह भी अपनी पत्नी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मोमबत्ती’ सातवीं बार हुई गिरफ्तार : नशा तस्करों ने मंडी पुलिस पर छोड़ दिए पालतू कुत्ते, फिर भी काम नहीं आई ‘होशियारी’

रोहित भदसाली। मंडी :  मंडी पुलिस इन दिनों नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. सोमवार को मंडी पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. तीनों मामले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुभाष ढटवालिया ईमानदार व्यक्ति : उनके अपने जिला हमीरपुर से ही जीता एक विधायक राजनीति की मंडी में बिक जाएगा, ऐसा उन्होंने नहीं सोचा था – मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बड़सर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे और भाजपा पर एक बार फिर ताबड़तोड़ हमले किए। इस दौरान आयोजित जनसभा में पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में भाजपा संगठनात्मक लोकतंत्र का शंखनाद : राष्ट्रीय अध्यक्ष के नामांकन में उमड़ा हिमाचल का नेतृत्व

प्रदेश संगठन राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ चट्टान की तरह खड़ा एएम नाथ। नई दिल्ली :  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया के तहत आयोजित नामांकन...
Translate »
error: Content is protected !!