नाबालिग लड़कियों से करवाती थी वेश्यावृत्ति… पाकिस्तानी जाकर शादी करने वाली सरबजीत कौर को लेकर बड़ा खुलासा

by

कपूरथला  : पंजाब के कपूरथला की सरबजीत कौर के पाकिस्तान जाकर निकाह करने के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। जांच में पता चला है कि सरबजीत कौर का पंजाब में पुराना और गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

उस पर कई मामलों में आरोप लगे थे, जिनमें नाबालिग लड़कियों की खरीद-फरोख्त और वेश्यावृत्ति से जुड़ी धाराएं भी शामिल थीं, हालांकि इनमें से कई मामलों में वह बरी हो चुकी हैं। बता दें कि सरबजीत कौर 4 नवंबर को गुरु नानक प्रकाश पर्व के लिए गए 1,932 श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ पाकिस्तान पहुंची थीं। लेकिन जत्थे की वापसी के समय वह अचानक लापता हो गईं।


जत्थे के साथ गई थी पाकिस्तान

बाद में वीडियो जारी कर उसने दावा किया था कि इस्लाम कबूल कर नासिर हुसैन नाम के व्यक्ति से निकाह कर लिया है। सरबजीत ने बताया था कि अब उसने अपना नाम ‘नूर हुसैन’ रख लिया है। हैरानी की बात यह रही कि पाकिस्तान इमिग्रेशन फॉर्म में उसने अपनी राष्ट्रीयता और पासपोर्ट नंबर खाली छोड़ा था, जिससे सुरक्षा एजेंसियों का संदेह और बढ़ गया। इस बीच, एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें पाकिस्तानी यूट्यूबर नासिर ढिल्लों उस जत्थे का स्वागत करता दिख रहा है, जिसके साथ सरबजीत पाकिस्तान गई थीं। यह वही यूट्यूबर है जिसने पहले जासूसी के शक में गिरफ्तार की गई भारतीय महिला ज्योति मल्होत्रा का इंटरव्यू किया था।


गांव अमानीपुर में आलीशान कोठी

गांव अमानीपुर में सरबजीत की एक आलीशान कोठी है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि वह गांव में किसी से ज्यादा मेलजोल नहीं रखती थीं। बताया जा रहा है कि उसका अपने पति से तलाक हो चुका है और उसके दो बेटे भी हैं। उस पर सुल्तानपुर लोधी में दस से अधिक केस दर्ज होने की भी पुष्टि हुई है। सारे घटनाक्रम के बाद SGPC ने निर्णय लिया है कि अब पाकिस्तान जाने वाली अकेली महिलाओं को वीजा जारी करने में कड़ी जांच-पड़ताल की जाएगी।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री अमरनाथ माता चिंतापूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 11वें भंडारे की तैयारियां जोरों पर चल रही : ठेकेदार कुलभूषण शौरी

गढ़शंकर – श्री अमरनाथ माता चिंतापूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट दुआरा क्षेत्र वासीयों के सहयोग से गढ़शंकर श्री अमरनाथ जी एवं अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए 11वां भंडारा होशियारपुर रोड...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गोविंद सागर झील में वाटर स्पोर्ट्स का रोमांच, साहसिक पर्यटन का नया केंद्र बना अंदरोली क्षेत्र : DC जतिन लाल ने स्वयं लिया अनुभव..लोगों से परिवार सहित आने का किया आह्वान

स्पीड बोट, जेट स्की, हॉट एयर बैलून और ड्रैगन राइड सहित विभिन्न गतिविधियों का आनंद ले रहे लोग रोहित जसवाल।  ऊना, 23 जनवरी. ऊना जिले की बंगाणा तहसील में गोविंद सागर झील से सटा...
article-image
पंजाब

पीएम मोदी ने1600 करोड़ पैकेज की पंजाब के लिए की घोषणा : मृतकों के परिजनों को मिलेंगे दो-दो लाख

गुरदासपुर :  तिब्बड़ी कैंट में बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत करने के बाद बाहर निकले भाजपा के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ व राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने बताया कि प्रधानमंत्री ने करीब आधा घंटे...
Translate »
error: Content is protected !!