नाबालिग लड़की को किडनैप कर किया रेप : 4 पर केस दर्ज

by

अमृतसर: सीमावर्ती गांव उमरपुर में 15 साल की लड़की को तीन लड़कों ने किडनैप कर लिया। कपूरथला के सुलतानपुर लोधी में ले जाकर जबरदस्ती रेप किया गया है। पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को किडनैप करने और रेप करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि उसकी उम्र 15 साल है। 6 जून वीरवार को पीर बाबा बेरी वाला पर माथा टेकने के लिए जा रही थी। सरकारी स्कूल के सामने पहुंची तो उसकी बुआ का बेटा लाडी निवासी गांव बग्गा कला, करण और सीमा निवासी सुल्तानपुर लोधी दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए।

उसके पास आकर रुक गए। उसे अपने साथ बिठाकर सुलतानपुर लोधी बस्ती चंडीगढ़ अनीता नाम के घर ले गए। वहां पर उसके साथ जबरदस्ती रेप किया गया। उसे धमकियां दी गई के अगर इस बारे में किसी को बताया तो उसके परिवार को जान से मार देंगे। वह किसी तरह से आरोपियों के चुगल से छूटकर वापस लौट आई। वापिस लौट कर पहले अपने परिवार को बताया शर्म के मारे उसका परिवार कुछ दिन चुप रहा। मगर फिर हिम्मत जुटा कर पुलिस में शिकायत की है। थाना अजनाला की पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापा मारी शुरू कर दी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

22 वर्षीय युवक की तेजधार हथियारों से हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर :  कोट मीत सिंह इलाके में पांच दिन पहले 22 वर्षीय अजयपाल सिंह उर्फ अजय की तेजधार हथियारों से हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों...
article-image
पंजाब

अकाली दल नेता मजीठिया की सुरक्षा वापस नहीं ली गई, सिर्फ घटाई : पंजाब पुलिस

चंडीगढ़, 2 अप्रैल :  पंजाब पुलिस ने बुधवार को शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की सुरक्षा पूरी तरह से वापस लेने संबंधी रिपोर्टों को सिरे से खारिज करते हुए स्पष्ट किया...
article-image
पंजाब

Akali leader Rinku joins BJP,

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/May 22 :  Senior Akali leader Harminder Singh “Rinku” Chandpuri resigned from the Shiromani Akali Dal and joined the Bharatiya Janata Party (BJP) on Thursday. He was welcomed into the party by...
पंजाब

घर से चोरी के मामले में आरोपी खिलाफ पर्चा दर्ज

गढ़शंकर :घर से गहने, नकदी व अन्य सामान चोरी करने के मामले में गढ़शंकर पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता बीना रानी पत्नी करनैल सिंह निवासी कोट थाना गढ़शंकर...
Translate »
error: Content is protected !!