नाबालिगा लापता: अपहरण का आरोप

by

कुल्लू : हिमाचल के कुल्लू में नाबालिगा संदिग्ध हालात में लापता हो गई। नाबालिगा के पिता ने एक व्यक्ति पर अपहरण का आरोप लगाते हुए महिला थाना पुलिस को शिकायत दी है।
भेखली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी शाडाबाई स्थित उसकी भाभी के घर पर गई हुई थी। गत दिवस वह घर से गायब हो गई। आसपास तलाशने तथा पूछताछ करने पर उसका कोई सुराग नहीं लगा। उसने आरोप लगाया कि भूपेंद्र नाम का व्यक्ति उसकी बेटी का अपहरण कर ले गया है। महिला थाना पुलिस ने नाबालिगा के पिता की शिकायत पर भूपेंद्र के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया। साथ ही उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शाहतलाई के पास श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 2 की मौत ,कई घायल : बाबा बालक नाथ के दर्शन कर लौट रहे थे अमृतसर के श्रद्धालु, हादसे के बाद मची चीख-पुकार

एएम नाथ। शाहतलाई :  बाबा बालक नाथ जी की तपोभूमि शाहतलाई के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पंजाब से आए श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाषा एवं संस्कृति विभाग ने संस्कृत दिवस समारोह के विजेताओं को किया सम्मानित

एएम नाथ। शिमला 20 अगस्त – राजकीय संस्कृत महाविद्यालय फागली में भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस समारोह के दूसरे दिन डॉ. पंकज ललित, निदेशक, भाषा एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ओमैक्स पार्कवुड रेजिडेंट सोसायटी द्वारा आयोजित शिविर में 102 ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने किया रक्तदान शिविर का विधिवत शुभारंभ, आयोजकों की थपथपाई पीठ – श्री गुरु हरकृष्ण साहिब चेरिटेबल ट्रस्ट सोहाना की टीम ने किया रक्त एकत्रित बीबीएन, 5 अप्रैल (तारा)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रक्कड़-परागपुर में जमीन अधिग्रहण पर विधानसभा में घमासान : सुक्खू बोले- परिवार की जमीन पर बना दिया था पानी का टैंक

एएम नाथ।  शिमला, 27 अगस्त :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा में गुरुवार को कांगड़ा जिले के रक्कड़-परागपुर में जल जीवन मिशन के तहत जल शक्ति विभाग के लिए जमीन अधिग्रहण का मामला गरमा गया। भाजपा...
Translate »
error: Content is protected !!